लेटेस्टशहर

नगर विकास विभाग के प्रमुख सचिव ने विकास योजनाओं को परखा

  • विभिन्न विकास कार्यक्रमों की प्रगति का किया निरीक्षण
    गाजियाबाद।
    जिले के नोडल अधिकारी एवं प्रमुख सचिव नगर विकास, नगरीय रोजगार व गरीबी उन्मूलन कार्यक्रम विभाग के अमृत अभिजात ने अपने जनपद भ्रमण के दौरान जनपद में संचालित विभिन्न विकास कार्यक्रमों की प्रगति का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कार्यो के बारे में जानकारी ली, साथ ही कुछ चीजों में सुधार करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि सरकार कि तरफ से आम जनमानस के लिए जो सुविधाएं जनता को दी जा रही है वे जल्दी से जल्दी उनके लिए तैयार हों, इसका ध्यान रखा जाए। साथ ही साफ सफाई व जरूरी चीजों का भी खास ख्याल रखा जाए। नोडल अधिकारी द्वारा डासना स्थित जच्चा-बच्चा केंद्र (एमएनसीयू) का निरीक्षण किया गया। यहां पर उन्होंने ओपीडी में जाकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया साथ ही अस्पताल में उन्होंने अन्य चीजों को भी जांचा। इसके साथ अस्पताल प्रशासन को कई चीजों को सही करने के निर्देश दिए। इसके उपरांत उन्होंने डासना में पीडब्लूडी द्वारा बनाई जा रही सड़क निर्माण कार्य का जायजा लिया। इस दौरान पीडब्लूडी अधिकारियों से भी रोड के बारे में जानकारी ली। इसके बाद वह रूर्बन योजना में बन रहे मल्टी फैसिलिटी हाल का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे जहां उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बचा हुआ जो छोटा-मोटा काम है उसे जल्द ही पूरा किया जाए। जितना जल्दी हो सके इसका फायदा आमजन को मिलना चाहिए। इसके उपरांत उन्होंने जीडीए द्वारा बनाए जा रहे प्रधानमंत्री आवास योजना का भी निरीक्षण किया। इसके साथ ही उन्होंने कई अन्य जगहों का भी स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान नोडल अधिकारी द्वारा मौजूद सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि शासन द्वारा आमजन के लिए जो भी योजना चलाई जा रही है, इसका लाभ जल्द से जल्द हर एक जरूरतमंद तक पहुंचे, इसका ध्यान रखा जाए। निरीक्षण के समय जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह, नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर, सीडीओ विक्रमादित्य सिंह मलिक, डा. डीएम सक्सेना, नगर स्वास्थ्य अधिकारी मिथलेस कुमार, उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. राकेश कुमार गुप्ता, डासना नगर पंचायत के ईओ मनोज कुमार मिश्रा, डासना सीएचसी प्रभारी डा. भारत भूषण आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button