गाजियाबाद

गोवर्धन पर नगर आयुक्त ने किया गौ पूजन, गोवंशों को खिलाया गुड़ और हरा चारा

  • प्रकृति के प्रति सजग रहने के लिए नगर आयुक्त की शहर वासियों से अपील
  • पर्यावरण को शुद्ध बनाए रखने में गोवंश का अहम महत्व

गाजियाबाद। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक द्वारा गोवर्धन पूजा के उपलक्ष्य में नंदी पार्क गौशाला पहुंचकर गोवर्धन पूजा की, साथ ही गौ माता की पूजा भी की गई, गौ माता को माला तथा लाल चुन्नी उड़ाई गई, पूजन के बाद गोवंशों को हरा चारा तथा गुड़ खिलाया गया, उपस्थित जनों ने वृंदावन बिहारी लाल श्री कृष्ण भगवान का जयकारा लगाया तथा गौ माता की जय भी बोली गई, नगर आयुक्त ने उपस्थित गौशाला की कर्मचारी को मिठाई खिलाते हुए गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं दी, गोवर्धन पूजा के महत्व को बताते हुए गोवंश के प्रति श्रद्धा भाव रखते हुए कार्य करने के लिए उत्साहित किया गया।
गोवर्धन पूजा के उपलक्ष में नगर आयुक्त द्वारा शहर वासियों को शुभकामनाएं दी गई तथा प्रकृति के प्रति सजग रहने के लिए भी अपील की गई, गोपालकों से भी गोबर के सही इस्तेमाल तथा गोबर को नालियों में ना बहाने की अपील की गई, गोवंशों को सड़कों पर खुले में ना छोड़ने के लिए भी अपील की गई, शहर को प्लास्टिक मुक्त बनाने का भी संदेश दिया गया साथ ही पर्यावरण को शुद्ध बनाने के क्रम में गोवंशों का भी अहम महत्व है बताया गया, न केवल गाय के दूध से ही लाभ मिलता है बल्कि गाय के गोबर के इस्तेमाल को बढ़ाते हुए पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त बनाने में सहयोग लिया जा सकता है। गाजियाबाद नगर निगम नंदी पार्क गौशाला से निकलने वाले गोबर के माध्यम से पर्यावरण हित के कई कार्य किया जा रहे हैं, जो की सराहनीय है।
उप मुख्य पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी डॉ. अनुज द्वारा बताया गया कि गाजियाबाद नगर निगम के नंदी पार्क गौशाला में 1865 गोवंश हैं जिनका पूरा ध्यान विभाग के द्वारा रखा जा रहा है, गौ सेवा में भाव रखते हुए कई श्रद्धालु भी गौशाला आकर हरा चारा गोवंशों को खिलाते हैं, गोवर्धन पूजा के उपलक्ष्य में भी लगभग 200 से अधिक परिवारों ने नंदी पार्क गौशाला पहुंचकर गौ पूजन किया तथा पर्यावरण में गोवंश के महत्व को समझा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button