उत्तर प्रदेशगाजियाबाद
शहर में महापौर ने किया 8 करोड़ के विकास कार्यो का शिलान्यास

- विजयनगर की महिलाओं को पिंक शौचालय का मिलेगा लाभ
- निर्माण कार्यो की गुणवत्ता में न हो कोई लापरवाही
गाजियाबाद। वार्ड नंबर 12 कस्सावन मोहल्ला व डासना गेट से मालीवाड़ा चौक तक सीवर लाइन डालने व सड़क बनाने का कार्य जिसकी लागत 4 करोड़ 75 लाख है, वार्ड 22 व 39 में भाटिया मोड़ से गुलमोहर गार्डन तक आरसीसी नाला निर्माण कार्य जिसकी लागत लगभग एक करोड़ 73 लाख है। वार्ड 36 में प्रहलाद गढ़ी गांव के मुख्य रास्ते पर सीसी रोड का निर्माण कार्य जिसकी लागत लगभग एक करोड़ 54 लाख के कार्यो का शिलान्यास एवं वार्ड 15 विजय नगर प्रताप विहार पिंक बूथ के पास पिंक शौचालय का लोकार्पण महापौर सुनीता दयाल द्वारा किया गया जिसमे पार्षद पूनम सिंह, पार्षद प्रतिमा शर्मा, पार्षद विनीत दत्त, पार्षद उदित मोहन गर्ग, पार्षद प्रवीण कुमार, राजू शर्मा, महेश शर्मा, पूर्व पार्षद सत्यप्रकाश, मंडल अध्यक्ष हेमराज माहौर, अभिषेक शर्मा, इंस्पेक्टर राज कुमारी आदि उपस्थित रहे।
उपरोक्त क्षेत्र में पार्षद लगातार सड़क, नाला, सीवर लाइन और पिंक शौचालय के लिए मांग कर रहे थे जिसको लेकर महापौर ने 15वें वित्त आयोग की धनराशि से बजट पास कराकर शिलान्यास व लोकार्पण किया है। पिंक शौचालय में महिलाओं के लिए बेहतर सुविधा है जैसे 5 रुपए में सैनेटरी पेड, फीडिंग रूम व स्नान घर जिसकी देखरेख के लिए भी महिला रहेंगी।
ऐसे ही प्रहलाद गढ़ी में लगभग 15 वर्षो से सड़क की मांग थी जिसको महापौर ने पूरा कराया है और सीवर लाइन पुरानी होने के कारण पूरे मोहल्ले में सीवर का पानी भरा रहता था, इसको लेकर सीवर लाइन डालने के कार्य किया जाएगा और भाटिया मोड़ वाला नाला भी कच्चा पड़ा था जिस कारण जल भराव होता था और यह नाला बनाये जाने से जल भराव की समस्या का समाधान होगा।



