उत्तर प्रदेशगाजियाबाद

कविनगर में हुई लूट का मास्टरमाइंड निकला कंपनी मैनेजर ही, पुलिस मुठभेड़ में 6 बदमाश गिरफ्तार, 6 लाख 45 हजार रुपए बरामद

गाजियाबाद। गत 16 जून 2025 को सिद्धार्थ रस्तौगी अजन्ता कोल्ड इन्डस्ट्रीयल एरिया कविनगर ने थाना कविनगर पर आकर सूचना दी कि उनके स्टाफ अमित कुमार जो फर्म का 8.15 लाख रुपए कोटक महेन्द्रा बैंक राजनगर में जमा करने जा रहा था, रास्ते मे नेहरूनगर फ्लाई ओवर के नीचे तीन अज्ञात मोटर साईकिल सवार बदमाशों ने अमित की आँख मे मिर्च पाऊडर डालकर असलहा दिखाकर लूट लिया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की तलाश में कई टीमें गठित कर दीं। 20 जून 2025 को सिकरोड रोड थाना क्षेत्र कविनगर मे थाना कविनगर व स्वाट टीम क्राईम ब्रान्च पुलिस कमिश्नरेट गाजियबाद द्वारा उपरोक्त लूट की घटना करने वाले बदमाश सूरज, नितिन व मनीष को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया जिनके कब्जे से 4 लाख 30 हजार रुपए नगद, हथियार व बाइक बरामद हुई । मुठभेड़ के दौरान सूरज व नितिन पैर में गोली लगने से घायल हो गये। गिरफ्तार अभियुक्तों के 2 अन्य साथी मौके से मोटर साईकिल सहित फरार हो गये थे जिनकी गिरफ्तारी हेतु तत्काल घेराबन्दी व चैकिंग की गयी तो थाना मधुबन बापूधाम पुलिस द्वारा बुनकर मार्ट के पास दोनों अभियुक्तों ब्रिजेश व अंकुश उर्फ काले को भी पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। इनके कब्जे से उपरोक्त लूट से सम्बन्धित एक लाख रुपए नगद, हथियार व लूट में प्रयुक्त मोटर साईकिल बरामद हुई। गिरफ्तार अभियुक्त मनीष ने गिरफ्तारी के बाद थाने जाते समय रास्ते में एनडीआरएफ ग्राऊण्ड के पास हेड कांस्टेबल की पिस्टल छीनकर फायर करते हुए भागने का प्रयास किया जिस पर आत्मरक्षार्थ पुलिस फायरिंग में मनीष भी घायल हो गया था। पुलिस के मुताबिक अमित ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर लूट की प्लानिंग बनाई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button