राजनीतिराज्यलेटेस्टस्लाइडर

दो पूर्व मंत्रियों के मिलन से राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म

गाजियाबाद। प्रदेश के दो पूर्व मंत्री शनिवार को एक साथ बैठे और भविष्य की राजनीति को लेकर मंथन किया। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव शनिवार को गाजियाबाद आए। शिवपाल यादव पूर्व मंत्री डीपी यादव के आवास पर पहुंचे। दोनों के बीच मुलाकात और फिर भविष्य की राजनीति को लेकर किए गए मंथन ने सभी को चौंका दिया है। मीडिया से बात करते हुए शिवपाल यादव और डीपी यादव ने कहा कि शीघ्र ही उत्तर प्रदेश में यदुकुल पुनर्जागरण मिशन की शुरूआत की जाएगी। शिवपाल यादव ने कहा कि अगला चुनाव सपा से अलग लड़ेंगे।
उन्होंने बताया कि इस मिशन का उद्देश्य दबे-कुचले लोगों को एकजुट कर आगे बढ़ाना होगा। प्रसपा प्रमुख शिवपाल यादव ने भतीजे अखिलेश यादव से जुड़े सवालों का भी जवाब दिया। उन्होंने कहा कि अखिलेश ने जिस तरीके से यूपी विधान सभा के सदन में अगली सीट मांगी थी, यदि वह चाहते तो नाम की स्लिप बदल देते। किसी को कुछ कहने की जरूरत ही नहीं थी। वह विपक्ष के नेता हैं। उन्हें सीट मांगने की जरूरत नहीं थी। उन्होंने कहा कि सरकार की पोल खोलना, जरूरी मुद्दे उठाना, आंदोलन-प्रदर्शन करना विपक्ष की नैतिक जिम्मेदारी है। शिवपाल यादव ने कहा कि जितने लोगों को सामाजिक न्याय नहीं मिला है, हम उन्हें एकजुट कर संगठन बना रहे हैं। जिसका जितना हक है, उसे वह मिलना चाहिए। इसके लिए पूरे राज्य में जाकर बैठकें की जा रही हैं। दलित, पीड़ितों एवं शोषितों से बातचीत हो रही है। सपा में उपेक्षा को लेकर शिवपाल का दर्द फिर सामने आया। उन्होंने कहा कि सपा में अब सम्मान नहीं मिल रहा। इसलिए उन्हें दूसरा काम करना पड़ रहा है। इा दौरान बीके शर्मा हनुमान विशेष रूप से मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button