राजनीतिलेटेस्टस्लाइडर

संविधान-आरक्षण को लेकर विपक्ष का बनाया भ्रम ध्वस्त हुआ: रामाशीष राय

  • एनडीए यूपी में जीतेगा सभी सीटें
  • अब और नहीं चलेगा पीडीए का फर्जी फार्मूला
  • योगी-जयंत मिलकर उत्तर प्रदेश को देंगे नई ऊंचाइयां
    गाजियाबाद। यूपी में होने जा रहे विधानसभा की दस सीटों के उपचुनाव में एनडीए सभी सीटें जीतेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रालोद के राष्टÑीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह के संयुö प्रयास अपना रंग दिखाएंगे और इंडिया एलायंस का पीडीए वाला फार्मूला इन आने वाले चुनावों में ध्वस्त होता नजर आएगा। यह बात रालोद के प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय ने हिन्ट स्टूडियो में दिए गए एक साक्षात्कार में कही। इससे पहले श्री राय ने सुख सागर फार्म हाउस में विधानसभा उपचुनाव को लेकर अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं की एक बैठक भी ली और मीडिया से बात की। इस बैठक के तुरंत बाद रामाशीष राय आरडीसी स्थिंत हिन्ट स्टूडियो में भी आए और उन्होंने हिन्ट मीडिया के प्रधान संपादक कमल सेखरी से कई राजनीतिक विषयों पर खुलकर बातचीत की।
    श्री राय ने कहा कि उत्तर प्रदेश के उपचुनाव अक्टूबर के अंतिम सप्ताह या नवंबर के पहले सप्ताह में हो सकते हैं। श्री राय ने कहा कि उनका दल आरएलडी प›िम उत्तर प्रदेश में तो अपना दायित्व पुरजोरता से निभाएगा ही साथ ही पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी एनडीए के प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार करेगा।
    श्री राय ने बातचीत में कहा कि अभी हाल ही में लोकसभा चुनाव में विपक्षी नेताओं ने संविधान और आरक्षण को लेकर कई तरह के भ्रम फैलाए और वो झूठ फैलाने के अपने इस प्रयास में कुछ हद तक सफल भी हुए। उनका कहना है कि विपक्ष ने जो भ्रम फैलाया था वो पानी के बुलबुले की तरह था, जो अब पूरी तरह खत्म हो गया। श्री राय ने अपनी बातचीत में कहा कि विपक्षी दलों में उत्तर प्रदेश को लेकर न तो विकास की कोई योजना है और ना ही उनका कोई विजन है। योगी आदित्यनाथ और चौधरी जयंत सिंह अपनी योग्यता और क्षमता के मुताबिक प्रदेश को नई दिशा देंगे और उत्तर प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा। श्री राय ने राहुल गांधी के उस बयान का पूरी तरह से खंडन किया जिसमें राहुल गांधी ने कहा था कि 2024 के लोकसभा चुनाव में विपक्षी दलों के गठबंधन को यह उपलब्धता मिली कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आत्मविश्वास को तोड़ दिया। श्री राय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज भी पहले की तरह आत्मविश्वास से लबालब हैं और एनडीए के सभी सहयोगी दल अपना पूरा सहयोग देकर उनकी इस विश्वास को और अधिक मजबूत बना रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button