महर्षि वाल्मीकि के आदर्श आज भी समाज के पथप्रदर्शक: मयंक गोयल

गाजियाबाद। भारतीय जनता पार्टी महानगर गाजिÞयाबाद के नेतृत्व में महर्षि वाल्मीकि जयंती पर दो स्थानों पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रथम कार्यक्रम भाजपा महानगर कार्यालय, नेहरू नगर में महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल के नेतृत्व में आयोजित हुआ, जिसमें कार्यकर्ताओं ने महर्षि वाल्मीकि के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके जीवन आदर्शों को नमन किया। द्वितीय कार्यक्रम महर्षि वाल्मीकि पार्क, नवयुग मार्केट में संपन्न हुआ, जहाँ पार्टी कार्यकर्तार्ओं एवं नगरजनों ने उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण कर महर्षि वाल्मीकि के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि समाज सुधार, ज्ञान और धर्म के प्रतीक रहे हैं। उन्होंने समाज को यह संदेश दिया कि कर्म, समर्पण और सत्य के मार्ग पर चलकर हर व्यक्ति महान बन सकता है। भारतीय संस्कृति में उनके योगदान को युगों तक स्मरण किया जाएगा। इस अवसर पर वाल्मीकि समाज के वरिष्ठ नेता प्रदीप चौहान ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने समाज के हर वर्ग को समानता और सम्मान का संदेश दिया। उनका जीवन हमें प्रेरित करता है कि हम भेदभाव मिटाकर सामाजिक सद्भाव और एकता को प्राथमिकता दें। भाजपा संगठन लगातार वाल्मीकि समाज के उत्थान और सम्मान के लिए सार्थक कार्य कर रहा है। कार्यक्रम में महानगर महामंत्री गोपाल अग्रवाल, पप्पू पहलवान, राजेश त्यागी, बॉबी त्यागी, प्रदीप चौधरी, बीएल गौतम, संजय रावत, राजन बाल्मीकि, सोनू धीमान, गौरव चोपड़ा, पंकज भारद्वाज, ऋचा भदौरिया, पुष्पा पांडे, शैली सेठी, नीरज त्यागी, विपिन सैनी, राजेंद्र तितौरिया आदि पदाधिकारी, मोर्चा प्रमुख, मंडल अध्यक्ष, पार्षद एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अंत में सभी ने महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।





