अहिल्याबाई होलकर कीर्ति शताब्दी स्मृति अभियान पर आयोजित ऐतिहासिक प्रदर्शनी का हुआ समापन

गाजियाबाद। लोकमाता अहिल्याबाई होलकर कीर्ति शताब्दी स्मृति अभियान के अंतर्गत गाजियाबाद महानगर भाजपा द्वारा आयोजित भव्य प्रदर्शनी का समापन समारोह अत्यंत भक्ति मय गीत संगीत के वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र सिसोदिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल के नेतृत्व में लगाई गई इस विशेष प्रदर्शनी में अहिल्याबाई होलकर के जीवन, संघर्ष, न्यायप्रियता, तथा लोकसेवा के अद्वितीय आदर्शों को प्रभावी रूप से प्रस्तुत किया गया। क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र सिसोदिया ने प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए कहा कि यह आयोजन लोकमाता वीरांगना अहिल्याबाई होलकर की गौरवगाथा को जन-जन तक पहुँचाने की दिशा में एक सशक्त प्रयास है। महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल व उनकी पूरी टीम ने इसे आमजन की पहुँच में लाकर अद्वितीय कार्य किया है, इसके लिए वे प्रशंसा के पात्र हैं। क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र सिसोदिया ने विशेष रूप से अभियान के संयोजक बॉबी त्यागी, गुंजन शर्मा, विनोद कसाना, गौरव चोपड़ा, नवनीत मित्तल, पूनम कौशिक एवं मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी सहित प्रदर्शनी के आयोजन में लगे कार्यकर्ताओं के समर्पित प्रयासों की सराहना की।
भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होलकर का जीवन भारतीय संस्कृति की प्रेरणास्रोत धरोहर है। उनके न्याय, धर्म और सेवा के सिद्धांत आज भी हमारे लिए मार्गदर्शक हैं। हमें गर्व है कि हम उनके आदर्शों को समाज तक पहुँचाने का माध्यम बन सके। यह प्रदर्शनी हमारी सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी से जोड़ने का एक विनम्र प्रयास है, और हमें मिली अभूतपूर्व जनसहभागिता ने इसे एक जनआंदोलन का रूप दे दिया है। उन्होंने बताया गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर 24 घंटे चली प्रदर्शनी में लगभग 2 लाख लोगों ने प्रदर्शनी के माध्यम से लोकमाता अहिल्याबाई होलकर के जीवन वृत्त को जाना और उनके जीवन दर्शन से प्रेरणा लेने का काम किया।