लेटेस्टशहरस्लाइडर

शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव की गूंज

  • भोलेनाथ की भक्ति में डूबे शिवभक्त
    गाजियाबाद।
    सावन में भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए भक्त हर संभव प्रयास कर रहे हैं। सावन के दूसरे सोमवार पर जहां शिवालयों में हर-हर महादेव की गूंज सुनाई दी वहीं मंगलवार को हरिद्वार से गंगा जल लेकर आने वाले कांवड़ियों का सैलाब शिवालयों पर उमड़ पड़ा। चारों तरफ हर-हर महादेव के स्वर गूंज रहे हैं। घंटे की ध्वनि भी सुनाई दे रही है। शिविभक्तों की भीड़ के मददेनजर पुलिस प्रशासन ने भी सुरक्षा को पुख्ता इंतजाम किए हैं। सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं। कहीं हल्की-हल्की बूंदे तो तो कहीं ठंडी हवा के झौंके शिवभक्तों को उनकी मंजिल तक पहुंचने में मदद कर रहे हैं। डाक कांवड़ लेकर आ रहे शिव भक्तों के लिए मेरठ रोड पर पुलिस ने सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button