47वीं वाहिनी पीएसी गाजियाबाद में प्रथम अंतर वाहिनी पीएसी पश्चिमी जोन बैडमिंटन क्लस्टर का समारोहपूर्ण हुआ समापन

गाजियाबाद। 47वीं वाहिनी पीएसी गाजियाबाद में 10 मई से 12 मई तक आयोजित हुई प्रथम अंतर वाहिनी पीएसी पश्चिमी जोन बैडमिंटन क्लस्टर (बैटमिंटन एवं टेबल टेनिस प्रतियोगिता)-2025 का समारोहपूर्वक समापन हो गया। समापन समारोह 47वी वाहिनी पीएसी स्पोर्ट्स ग्राउंड/जिम्नेजियम हॉल में किया गया। समाारोह के मुख्य अतिथि अपर पुलिस महानिदेशक पीएसी लखनऊ के सुजीत पाण्डेय, पुलिस उपमहानिरीक्षक अनुभाग मेरठ स्वप्निल ममगाई, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट गाजियाबाद कल्पना सक्सेना, सेनानायक एवं आयोजन सचिव चारू निगम (आईपीएस) एवं पीएसी मेरठ अनुभाग के अन्य अधिकारी मौजूद रहे। मुख्य अतिथि का वाहिनी बैण्ड द्वारा मधुर धुनों का वादन कर कार्यक्रम स्थल पर स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि द्वारा वाहिनी के जीर्णोद्धार कराए गए जिम/बैडमिंटन हॉल का उद्घाटन किया गया। इसके उपरांत मुख्य अतिथि के सम्मुख तीन दिवसीय प्रतियोगिता के अंतिम दिन का बैडमिंटन ओपन डबल्स का फाइनल मैच खेला गया, जो 47वीं वाहिनी पीएसी गाजियाबाद (मेजबान टीम) एवं छठी वाहिनी पीएसी मेरठ के मध्य खेल गया, जिसमे 47वीं वाहिनी पीएसी गाजियाबाद (मेजबान टीम) ने विजय प्राप्त की । साथ ही टेबल टेनिस ओपन सिंगल्स का फाइनल में 38वीं वाहिनी पीएसी अलीगढ़ ने 43वीं वाहिनी पीएसी एटा को पराजित कर प्रथम स्थान प्राप्त किया गया।
मुख्य अतिथि आईपीएस सुजीत कुमार पांडेय द्वारा सभी टीम मैनेजर से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता में बैडमिन्टन टीम चैंम्पियनशिप युवा वर्ग में छठी वाहिनी पीएसी मेरठ द्वारा प्रथम, 44वीं वाहिनी पीएसी मेरठ द्वारा द्वितीय, इसी प्रकार वेटर्नस वर्ग में 23वीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद द्वारा प्रथम व 24वीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद द्वारा द्वितीय स्थान प्राप्त किया गया। टेबल टेनिस टीम चैंम्पियनशिप युवा वर्ग में 38वीं वाहिनी पीएसी अलीगढ़ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया व वेटर्नस वर्ग में 23वीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद द्वारा प्रथम स्थान प्राप्त किया गया। टेबिल टेनिस ओपन व्यक्तिगत स्पर्धा के वेटर्नस वर्ग में 23वीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद द्वारा प्रथम व 49वीं वाहिनी पीएसी गौतमबुद्धनगर द्वारा द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले सभी विजेताओं को प्रशस्ति पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि ने अपने सम्बोधन में आयोजन सचिव श्रीमती चारू निगम, सह आयोजन सचिव श्रीमती अन्विता उपाध्याय एवं निर्णायक मण्डल द्वारा उक्त प्रतियोगिता को सकुशल सम्पन्न कराने में अहम भूमिका निभाये जाने हेतु प्रशंसा की। साथ ही स्पोर्ट्स एंड पुलिस वर्क की विशेषताओं के बारे में भी विस्तार से बताने के साथ-साथ यह भी बताया कि पीएसी द्वारा किये गये अच्छे कार्यों यथा सामान्य निर्वाचन ड्यूटी, महाकुम्भ मेला, कानून एवं शांति व्यवस्था ड्यूटी के अतिरिक्त आयोजित विभिन्न खेलों की प्रतियोगिता का आयोजन कराकर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के फलस्वरूप मुख्यमंत्री द्वारा समय-समय पर सराहना की गयी।
मुख्य अतिथि द्वारा विजेता एवं उपविजेता टीम को शुभकामनाएँ दी एवं प्रतियोगिता में शामिल अन्य प्रतिभागियों को आगामी प्रतियोगिता हेतु अथक परिश्रम हेतु प्रेरित किया गया। वाहनी में एकत्र होकर अभ्यारत खेल विधा के अन्तर्गत भर्ती (म०/पु०) से परिचय प्राप्त कर उनकी समस्या की जानकारी लेते हुए आगामी खेल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने हेतु प्रोत्साहित किया गया। पुरस्कार वितरण के पश्चात पीएसी पश्चिमी जोन के झंडे को मुख्य अतिथि द्वारा आयोजन सचिव को अगले वर्ष हेतु सुरक्षित रखने हेतु प्रदान किया गया व आयोजन सचिव द्वारा इस जिम्मेदारी को सहर्ष स्वीकार किया गया।
प्रतियोगिता के समापन के बाद मुख्य अतिथि द्वारा वाहिनी में नवनिर्मित टाईप-4 के 5 आवासों एवं राजपत्रित अतिथि गृह का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर सेनानायक 6वीं वाहिनी पीएसी मेरठ प्रेम चन्द, सेनानायक 44वी वाहिनी पीएसी मेरठ सचिन्द्र पटेल, सेनानायक 49वीं वाहिनी पीएसी, गौतमबुद्धनगर कमलेश बहादुर , सेनानायक 41वीं वाहिनी पीएसी गाजियाबाद दिनेश यादव, उपसेनानायक 49वीं वाहिनी पीएसी गौतमबुद्धनगर स्नेहलता, 47वी वाहिनी पीएसी सहायक सेनानायक/सह आयोजन सचिव अन्विता उपाध्याय, सहायक सेनानायक गोपाल सिंह, सहायक सेनानायक अनिल यादव 49वीं वाहिनी पीएसी, गौतमबुद्धनगर, शिविरपाल जयेंद्र कुमार गंगवार, सूबेदार सैन्य सहायक मोमराज सिंह, सहायक शिविरपाल राजपाल सिंह सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।




