28 सितंबर को गोल्फ लिंक के सिटी क्लब में होगी प्रथम जिला टेनिस चैम्पियनशिप

गाजियाबाद। जिला टेनिस एसोसिएशन की बैठक एचआरआईटी यूनिवर्सिटी में एसोसिएशन के अध्यक्ष अंजुल अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रथम जिला टेनिस चैंपियनशिप 2025 का आयोजन 28 सितम्बर से गोल्फ लिंक स्थित सिटी क्लब के सिथेंटिक कोर्ट्स पर किया जाएगा। चैंपियनशिप में महिला व पुरुष दोनों वर्गों के लिए विभिन्न आयु वर्ग— अंडर-10, 12, 14, 16, 18, सीनियर तथा वेटरन्स केटेगरी में प्रतियोगिताएं होंगी। एसोसिएशन द्वारा शीघ्र ही रजिस्ट्रेशन और एंट्री फॉर्म सभी स्कूलों, कॉलेजों एवं टेनिस एकेडमियों में उपलब्ध कराए जाएंगे। बैठक में यह भी निर्णय हुआ कि आगामी समय में यूपी टेनिस एसोसिएशन के निर्देशन में एनसीआर गोल्ड कप एवं यूपी स्टेट चैंपियनशिप भी गाजियाबाद टेनिस एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित की जाएगी। बैठक में ओमबीर सिंह, वीरेश्वर त्यागी, अनुज गुप्ता, राम कुमार, जे.एस. राणा, सुनील शर्मा, रामकिशन त्यागी, सामंत सेखरी, सुधीर शर्मा आदि मौजूद रहे।



