देश

दिल्ली प्रजापति महासभा द्वारा 26 जुलाई को धूमधाम से मनाई जाएगी महाराज श्री दक्ष प्रजापति की जयंती

  • एक दिन में 101 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा

नई दिल्ली। प्रजापति महासभा दिल्ली प्रदेश बुराड़ी शाखा द्वारा महाराज श्री दक्ष प्रजापति जी की जयंती का आयोजन 26 जुलाई को ओम गार्डन 100 फुटा रोड बुराड़़ी नियर शालीमार पैलेस बुराड़ी में मनाया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा, पूर्व राज्यसभा सदस्य दिनेश चंद्रा अनीवाडिया, राष्टÑीय पिछड़ा आयोग उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष लोकेश प्रजापति सहित संस्था के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे। संस्था के युवा अध्यक्ष प्रवेश बंशीवाल ने बताया कि इस दिन हमारी बुराड़ी शाखा ने 101 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। पौधारोपण कार्यक्रम के तहत झड़ौदा बुराड़ी क्षेत्र में हम स्वच्छ व हरित झड़ौदा के नारे के साथ पौधारोपण अभियान चला रहे हैं, इस अभियान के प्रति लोगों में बहुत उत्साह देखने को मिला तथा उपस्थित लोगों को नो सिंगल यूज आॅफ प्लास्टिक की शपथ भी दिलाई जाएगी। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संयोजक राकेश प्रजापति, सह-संयोजक परमानंद व प्रदीप, कार्यक्रम संयोजक अनिल प्रजापति, मंच संयोजक प्रजापति प्रवेश बंशीवाल व संजय बंशीवाल, मंच संचालक राजेश व जगबीर जी, प्रचार-प्रसार संयोजक मनोज, संस्था संयोजक ओमप्रकाश, क्षेत्रीय संयोजक मुकंद सिंह, भोजन संयोजक अनिल बंशीवाल व कुलदीप प्रजापति व सुभाष जी, महिला संयोजक आरती प्रजापति, महिला अध्यक्ष श्रीमती उषा डोरीलाल, सहित संस्था के कई लोग इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भरपूर मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि ओम गार्डन में जगह-जगह एलईडी स्क्रीन भी लगाई जाएंगी, जिससे उपस्थित लोग महाराज श्री ब्रहमा दक्ष प्रजापति की जयंती पर होने वाले प्रोग्राम का आनंद ले सकेंगे। गार्डन के बाहर पार्किंग की उचित व्यवस्था की गई है। उन्होंने यह भी बताया कि कार्यक्रम के पश्चात एक विशाल भंडारे को भी आयोजन किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button