गाजियाबाद

15 हजार की आबादी वाले सदरपुर गांव में आयुष्मान आरोग्य मंदिर किसी वरदान से कम नहीं

  • हिन्ट रेडियो ने लोगों को सेहत के प्रति किया जागरुक
  • सेहत सही लाभ कई के तहत टीबी रोगियों के पोषण को लेकर दी अहम जानकारियां
    गाजियाबाद। अपने गाजियाबाद को टीबी मुक्त बनाने के लिए हिन्ट रेडियो पर प्रसारित होने वाले खास कार्यक्रम सेहत सही लाभ कई के तहत हिन्ट रेडियो की टीम लगातार जागरुकता अभियान चला रही है। स्मार्ट के तत्वावधान में हिन्ट रेडियो पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रम सेहत सही लाभ कई को बहुत ही रोचकता से सुना जा रहा है। हिन्ट रेडियो की टीम आयुष्मान आरोग्य मंदिर, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों, टीबी रोग नियंत्रण सेंटरों पर जाकर लोगों को जागरुक करने का काम कर रही है। इसी कड़ी में हिन्ट रेडियो की टीम ने गांव सदरपुर जिसकी आबादी लगभग दस-पन्द्रह हजार है और यहां दो माह पहले ही आयुष्मान आरोग्य मंदिर की स्थापना की गई है उस पर जाकर लोगों को टीबी रोग के बारे में व टीबी होने पर सही पोषण को लेकर जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया। उक्त सेंटर पर हिन्ट रेडियो की टीम पहुंचने की खबर जैसे ही ग्रामीणों को लगी तो वे बड़ी संख्या में एकत्र हो गए। हिन्ट रेडियो पर प्रसारित होने वाले अपने खास कार्यक्रम सेहत सही लाभ कई में टीबी रोगियों को पोषण को लेकर तैयार किए गए एपिसोड को ब्लूटूथ के माध्यम से ग्रामीणों को सुनाया गया। उक्त कार्यक्रम को सुनने के बाद ग्रामीणों ने उक्त अभियान की न केवल तारीफ की बल्कि जो जानकारी उन्हें हिन्ट रेडियो द्वारा दी गई उसे बहुत लाभकारी बताया। सदरपुर आयुष्मान आरोग्य मंदिर के चिकित्सा अधीक्षक डाक्टर निष्कर्ष से भी हिन्ट रेडियो ने बातचीत की। डाक्टर निष्कर्ष ने बताया कि वे यहां से पहले दिल्ली के हास्पिटल में थे लेकिन उन्होंने ठाना कि अपने उत्तर प्रदेश में जहां वे पले बड़े हुए हैं वहां जाकर लोगों के स्वास्थ्य का ख्याल रखेंगे, इसलिए यूपी के स्वास्थ्य विभाग में नौकरी कर रहे हैं। उन्हें गाजियाबाद में पीएचसी पर भी काम किया लेकिन उन्हें जब सदरपुर गांव में हेल्थ वेलनेस सेंटर जाने के लिए कहा गया तो उन्हें बहुत खुशी हुई, हालांकि बहुत से डाक्टर गांव में आने को तैयार नहीं होते हैं लेकिन डाक्टर निष्कर्ष ने गांव में आना बेहतर समझा और यहां दो माह से ग्रामीणों की सेहत का ख्याल रख रहे हैं। दो माह के अल्पकाल में ही वे ग्रामीणों के चहेते डाक्टर बनते जा रहे हैं ऐसा हिन्ट रेडियो ने मौके पर ग्रामीणों द्वारा डाक्टर के बारे में बताई गई बातों से लगा। डाक्टर निष्कर्ष ने बहुत सारी जानकारी हिन्ट रेडियो के साथ भी साझा भी की। सबसे बड़ी खास बात यह रही कि इस दौरान डाक्टर निष्कर्ष के माता-पिता भी ग्रामीणों के साथ ही बैठे थे और उन्होंने भी इस पूरे कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने भी हिन्ट रेडियो के कार्यक्रम की सराहना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button