राजनीतिराज्यलेटेस्ट

एमसीडी पर 15 साल से काबिज भाजपा का आम आदमी पार्टी ने किया सफाया

नई दिल्ली। एमसीडी चुनाव में जिस तरह से आम आदमी पार्टी ने विजय हासिल की है उससे लगता है कि आम आदमी पार्टी गुजरात, हिमाचल प्रदेश में भी अच्छा प्रदर्शन कर सकती है। आठ दिसंबर को यूपी उपचुनाव समेत गुजरात व हिमाचल प्रदेश विधानसभा के नतीजे आएंगे। 15 साल से एमसीडी पर कब्जा जमाए बैठी आम आदमी पार्टी ने सफाया कर दिया है। आम आदमी पार्टी ने बहुमत के साथ जीत दर्ज की है। 250 सीटों वाले एमसीडी चुनाव में आम आदमी पार्टी को 134 सीटें मिली हैं, जो बहुमत से 8 ज्यादा हैं। वहीं भाजपा को 104, कांग्रेस को 9 और 3 सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशियों की जीत हुई है।
एमसीडी चुनाव में आम आदमी पार्टी की जीत पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली की जनता को बधाई दी। पार्टी आॅफिस में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि दिल्ली की जनता ने अपने बेटे और भाई को दिल्ली की सफाई और भ्रष्टाचार खत्म करने की जिम्मेदारी दी है। हमें केंद्र सरकार का भी सहयोग चाहिए। प्रधानमंत्री का भी आशीर्वाद चाहिए। वैसे आम आदमी पार्टी के कई प्रत्याशी वहां असफल रहे हैं जहां से आम आदमी पार्टी के विधायक हैं। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के विधानसभा क्षेत्र में 4 सीटें हैं। यहां आम आदमी पार्टी की करारी हार हुई है। भाजपा ने 3 पर जीत दर्ज की। आप के खाते में एक ही सीट आई। उधर, जेल में बंद सत्येंद्र जैन के विधानसभा क्षेत्र में 3 वार्ड हैं। पार्टी तीनों पर भाजपा से हार गई। केजरीवाल के वार्ड नंबर 74 चांदनी चौक से पार्टी के उम्मीदवार पुनर्दीप सिंह ने भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशी को हराया। उधर, आप विधायक अमानतुल्लाह के वार्ड नंबर 189 जाकिर नगर से कांग्रेस विजयी हुई। सुबह 8 बजे जैसे ही शुरूआती रुझान आए, भाजपा और आप में कड़ी टक्कर देखने को मिली। शुरूआती दो घंटे में दोनों दलों की सीटों में 10 से 20 सीटों का अंतर रहा। कभी भाजपा आगे तो कभी आप आगे दिखी। फिर सुबह 10.30 बजे के बाद हालात बदले और आप ने भाजपा पर बढ़त बना ली।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button