उत्तर प्रदेशगाजियाबाद

स्वर्गीय विजयपाल सिंह की 8वीं पुण्यतिथि श्रद्धा व भक्ति के साथ मनाई गई

गाजियाबाद। विजय कॉलेज आफ एजुकेशन, सेक्टर-2, चिरंजीव विहार, गाजियाबाद में मंगलवार को स्वर्गीय विजयपाल सिंह की 8वीं पुण्यतिथि श्रद्धा व भक्ति के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरूआत प्रात: 10 बजे डॉ. श्री दयालुजी महाराज के मुखारबिंद से हवन एवं भजन-कीर्तन से हुई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य इंद्रेश कुमार, उपस्थित रहे। उन्होंने स्व. विजयपाल सिंह के चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके समाजसेवी व्यक्तित्व और योगदान को स्मरण किया। अपने संबोधन में इंद्रेश कुमार ने बताया कि 30 वी सिंधु दर्शन यात्रा प्रथम सिंधु कुंभ के रूप में आयोजित की जाएगी। इसके अंतर्गत सिंधु नदी के तट पर सिंधु घाट पर सिंधु कलश स्थापित कर दिया गया है, जिसकी प्रतिदिन पूजा-अर्चना सिंधु कुंभ तक निरंतर होती रहेगी। लद्दाख के लोगों ने भी सिंधु जल व कलश की पूजा-अर्चना का जिम्मा लिया है और उन्होंने पूरे देशवासियों को सिंधु कुंभ में आने के लिए आमंत्रित किया है। उन्होंने बताया कि प्रथम सिंधु कुंभ जून 2026 में आयोजित होगा जिसका पंजीकरण इसी वर्ष सितंबर से प्रारंभ किया जाएगा। कार्यक्रम में हिमालय परिवार पश्चिमी प्रांत कार्यालय का उद्घाटन किया गया। साथ ही आसरा गाजिÞयाबाद (एलिम्को) द्वारा संचालित आरवीवाई योजना के अंतर्गत वरिष्ठ नागरिकों को निशुल्क सहायक उपकरण वितरित किए गए कार्यक्रम में अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे, जिनमें भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल, विधायक गाजियाबाद संजीव शर्मा , विधायक इगलास (अलीगढ़) राजकुमार सहयोगी, गाजिÞयाबाद मेयर श्रीमति सुनीता दयाल, रजापुर ब्लॉक प्रमुख श्रीमति मोनिका चौधरी एवं राहुल चौधरी, महामंत्री हिमालय परिवार , निलेश दत्त , क्षेत्रीय अध्यक्ष हिमालय पश्चिम परिवार हरि किशोर तिवारी, हाथरस जिला पंचायत सदस्य सीमा उपाध्याय, विशिष्ट अतिथि सम्मिलित रहे। आयोजन समिति की ओर से ममता चौधरी, पश्चिमी क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, हिमालय परिवार ने सभी अतिथियों एवं आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button