ब्रह्माकुमारीज सेवा केंद्र लोहियानगर पर दादी प्रकाशमणि का 18वां पुण्य स्मृति दिवस मनाया गया




गाजियाबाद। ब्रह्मा कुमारीज लोहिया नगर सेवा केंद्र पर राज योगिनी दादी प्रकाशमणि का 18वां पुण्य स्मृति दिवस मनाया गया। सेवा केंद्र की मुख्य प्रशासिका बीके विमला दीदी ने बताया कि इस दिवस को विश्व बंधुत्व दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर ब्रह्माकुमारीज द्वारा पूरे भारत में महा रक्तदान का अभियान भी चलाया जा रहा है, जिसमें एक लाख यूनिट रक्त कलेक्ट करके भारत को रक्तदान का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर बनाने का लक्ष्य लिया गया है। बीके विमला दीदी ने बताया कि दादी ने 37 वर्ष मुख्य प्रशासिका ब्रह्मकुमारी के रूप में देश-विदेश में संस्था की सेवाओं का विस्तार करने का कार्य किया था। दादी जी का मातृत्व, स्नेह, सेवाभाव, निमित्त निर्माण, निर्मल वाणी और नेतृत्व की कला जैसे गुणों ने संस्था को बहुत आगे बढ़ाया और लाखों लोगों को शिव परमात्मा से जोड़कर उनके जीवन को परिवर्तन करने का कार्य किया। इस अवसर पर भाजपा के महानगर अध्यक्ष मयंक अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि दादी प्रकाशमणि साक्षात शिव के अवतार स्वरूप ही थीं। दादी जी हो या ब्रह्माकुमारी दीदी जी हों ये शिव भगवान के जैसे देवदूत हैं जो मानव को स्वच्छ, पवित्र बनाकर तथा सही मार्गदर्शन करके शिव भगवान से जोड़ने का कार्य कर रही हैं। महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने कहा कि जब महिला और पुरुष की बात आती है तो कैसे महिला, पुरुषों से अच्छा काम कर सकती हैं यह पूरे विश्व में ब्रह्मा कुमारीज ने सिद्ध करके बताया है। पुरुष को महिला के नेतृत्व में चलना ही चाहिए इसमें ही उसका कल्याण है। ब्रह्माकुमारी संस्था ने पूरे विश्व में सत्य, प्रेम, अहिंसा, शांति का पताका फहराने का कार्य किया है। संस्था द्वारा किए जा रहे सभी समाज कल्याण, मानव कल्याण के कार्यों की बहुत सराहना की और सभी भाई और बहनों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर बीके उर्मिला दीदी, बीके सोनिया दीदी, बीके माधुरी दीदी, बीके संदीप चौहान भाई, बीके मनीष भाई, भारत भाई, आशीष भाई, रमेश भाई, राजकुमार भाई, घनश्याम भाई आदि उपस्थित रहे।



