उत्तर प्रदेशगाजियाबादशिक्षा
ठाकुरद्वारा स्कूल का10 व 12वीं का रिजल्ट रहा शत प्रतिशत, एमएलसी दिनेश गोयल ने प्रधानाचार्य व टीचर्स को किया सम्मानित

गाजियाबाद। ठाकुरद्वारा स्कूल का10 वी व 12वीं कक्षा का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा है। एमएमसी दिनेश गोयल ने इण्टर में टॉपर त्रिशा सिंह के 99.2 प्रतिशत अंक आने पर स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमति पूनम शर्मा, वाईस प्रिसिपल बीनू गर्ग, पूजा श्रीवास्तव को स्मृति चिन्ह भेट कर सम्मानित किया गया। एमएलसी दिनेश कुमार गोयल द्वारा कहा गया कि इस प्रकार से आगे भी आप सभी शिक्षक बच्चों के साथ मेहनत करते रहें जिससे इस स्कूल का नाम गाजियाबाद जिले में और अधिक रोशन हो।



