शहर

शराब पीकर दोस्तों को गाली देने पर तरुण को ईंट से वारकर उतारा था मौत के घाट, दो दोस्त गिरफ्तार

गाजियाबाद। लोनी बॉर्डर क्षेत्र में 10 दिन पूर्व हुई तरुण की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस के मुताबिक शराब पार्टी के दौरान दोस्तों को गाली देने के बाद तरुण की ईंट से वारकर हत्या की गई थी। पुलिस ने तरुण की हत्या के दोनों आरोपित दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया है।
डीपीसी ग्रामीण एसएन तिवारी ने बताया कि लोनी बॉर्डर क्षेत्र में 10 दिन पूर्व सड़क किनारे युवक का शव मिला था। उसकी पहचान हनुमान वाटिका के 26 वर्षीय तरुण के रूप में गई थी। डीपीसी ने बताया कि हत्या की जांच के लिए तीन टीम गठित थी। पुलिस ने तरुण की हत्या का सनसनीखेज खुलासा किया है। 10 दिन शराब पार्टी के दौरान पूर्व दोस्तों ने गाली देने पर तरुण की ईंट से वार कर हत्या कर दी थी। डीपीसी ग्रामीण एसएन तिवारी ने वारदात का खुलासा करने के लिए टीम गठित की थी। अब पुलिस ने तरुण की हत्या पदार्फाश करते हुए उसके दोनों दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button