उत्तर प्रदेशगाजियाबाद

जनपद को स्वच्छ, स्वस्थ, समर्थ तथा सर्वोत्तम जनपद बनाने का लीजिए संकल्प: एडीएम रणविजय सिंह

  • स्वतंत्रता दिवस से सम्बंधित विद्यालयों में एवं महामाया स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेल प्रतियोगिताओं का होगा आयोजन
  • सभी सम्बंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ भव्यता के साथ मनायें स्वतंत्रता दिवस
  • सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के संकल्प को मूर्तरूप प्रदान करने में करें सहयोग
  • एक भारत, श्रेष्ठ भारत के भाव से करें सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित
    गाजियाबाद। महात्मा गांधी सभागार, कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार माँदड़ के निर्देशन में अपर जिलाधिकारी प्रशासन रणविजय सिंह की अध्यक्षता में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दिनाक 15 अगस्त 2025 की आयोजित किये जाने वाले कार्यक्रम के सम्बंध में बैठक आयोजित हुई। बैठक के दौरान सभी सम्बंधित विभागों को निर्देशित किया गया कि 15.08.2025 को प्रात: 08-00 बजे जिला / तहसील/ ब्लॉक/नगर निकायों आदि समस्त सरकारी / अर्द्धसरकारी भवनों पर ध्वज में पुष्पों की पंखुडियों बांध कर फहराया जायें, तया ध्वज संहिता का अक्षरश: पालन किया जाये। इसके अतिरिक्त विचारगोष्ठी, कलेक्ट्रेट परिसर एवं समस्त तहसील प्रागंण में वृहद वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित कराया जाये एवं यथासम्भव स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, सशस्त्र सेना / पैौमिलिट्री बल / सशस्त्र पुलिस बल /पुलिस बल के पुरस्कृत वीरों, शहीदों के आश्रितों, पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया जाए। 14.08.2025 एवं 15.08.2025 की रात्रि में समस्त सरकारी भवनों तथा स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े एतिहासिक स्थलों, शहीद स्थलों आदि महत्वपूर्ण स्थलों पर साफ—सफाई एवं रोशन किये जाने की व्यवस्था सुनिश्चित करायी जाये। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर होने वाले खेल-कूद आदि कार्यक्रम आयोजित किये जाएं। प्रात: 6 बजे महिला 3 कि.मी व पुरुष 5 कि.मी रेस का आयोजन महामाया स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया जाए। खेल विभाग द्वारा प्रतिभागियों को पुरूस्कार वितरण कराया जाए। प्रात: 07:00 बजे सीनियर सिटीजन्स की पैदल चाल महामाया स्टेडियम में आयोजित करायी जाये। प्रात: 9 बजे से हॉकी, फुटबाल, मुक्केबाजी एवं कुश्ती आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन महामाया स्टेडियम में कराया जाए।
    उत्तर प्रदेश शासन की ओर से इस वर्ष कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा, उत्तर प्रदेश सरकार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रशासन गाजियाबाद की ओर से कराये जाने वाले कार्यक्रमों में प्रतिभाग किये जाने हेतु नामित किया गया है। इस अवसर पर मननधाम के सामने शहीद स्मारक, मेरठ रोड पर प्रात: 11:00 बजे मुख्य अतिथि मंत्री सुनील शर्मा के द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा। उपरोक्त कार्यक्रम की समस्त तैयारी नगर निगम गाजियाबाद द्वारा करायी जायेगी। बैठक में उपस्थित नगर निगम एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों को आपस में समन्वय कर समुचित व्यवस्थाएँ समय से सुनिश्चित कराये जाने हेतु निर्देश दिये गये। ध्वजारोहण के समय पीएसी का बैण्ड भी उपस्थित रहेगा, जिसका समन्वय पुलिस विभाग को करने के निर्देश दिये गये। उपरोक्त कार्य में ललित जयसवाल, चीफ वार्डन, सिविल डिफेन्स गाजियाबाद द्वारा अपना पूर्ण सहयोग दिया जाएगा। कार्यक्रम के नोडल अपर जिलाधिकारी (नगर) होगें, जो मुख्य विकास अधिकारी से समन्य कर निमंत्रण पत्र, कार्यक्रम की रूपरेखा तय करायेगे एवं पीएसी से समुचित व्यवस्थाएँ समय से सुनिश्चित करायेगें। इसके अतिरिक्त यथासम्भव स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, सशस्त्र सेना / पैरामिलिट्री बल / सशस्त्र पुलिस बल / पुलिस बल के पुरस्कृत वीरों, शहीदों के आश्रितों, पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया जाए। शहीद स्मारक के आसपास वन विभाग के सहयोग से वृहद वृक्षारोपण भी मा० मंत्री जी से कराने की व्यवस्था की जाए।
    स्वतंत्रता दिवस की सांय 6 बजे हिन्दी भवन, लोहिया नगर मे चीफ वार्डन सिविल डिफेन्स की ओर से देशभक्ति से ओत-प्रोत एक नाटक जय हिन्द का मंचन रखा गया है। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मंत्री सुनील शर्मा रहेंगे।
    शिक्षा विभाग को निर्देशित किया कि दिनांक 15.08.2025 को प्रात: 10 बजे राजकीय कन्या इन्टर कॉलिज विजयनगर/एमएमएच इन्टर कॉलेज / शम्भु दयाल हन्टर कॉलेज में सांस्कृतिक प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता एवं पेन्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाए। इस अवसर पर राष्ट्रीय एकता, अखण्डता, पंथ-निरपेक्षता एवं साम्प्रदायिक सौहार्द की भावना को सुदृढ़ बनाने पर जोर दिया जाये तथा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को सम्मानित करने के साथ-साथ लोगों की परम्परागत एकता प्रदर्शित करने के लिए मानव श्रंखला बनाने पर भी विचार किया जाए। समस्त शिक्षण संस्थाओं में इस अवसर पर ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जाए, जिसमें राष्ट्रगान ‘जन-गण-मन’ का सामुहिक गायन भी सम्मिलित हो। इसके अतिरिक्त देशप्रेम की भावना जागृत करने वाले नाटक, विचार गोष्ठी, वाद-विवाद प्रतियोगिता, प्रदर्शनी, निबंध लेखन से सम्बन्धित प्रतियोगिताएँ भी यथा-सम्भव आयोजित करायी जायें।
    15.08.2025 को प्रात: 11:30 बजे जिला एमएमजी एवं जिला महिला अस्पताल गाजियाबाद में मरीजों को फलों का वितरण श्री मानव सेवा समिति/नागरिक कल्याण समिति द्वारा कराया जाये। इस कार्यक्रम का संचालन अपर जिलाधिकारी नगर/अपर उपजिलाधिकारी, गाजियाबाद एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, गाजियाबाद द्वारा किया जाएगा। नगर मजिस्ट्रेट, गाजियाबाद द्वारा उपरोक्त कार्यकम हेतु समुचित व्यवस्थाएँ समय से सुनिश्चित करा ली जायें।
    15.08.2025 को प्रात: 12:00 बजे संयुक्त चिकित्सालय, संजयनगर, गाजियाबाद मे श्री मानव सेवा समिति नागरिक कल्याण समिति द्वारा फलों का वितरण कराया जायेगा। इस कार्यक्रम का संचालन अपर जिलाधिकारी (एल०ए०) नगर मजिस्ट्रेट एवं मुख्य चिकित्साधिकारी, गाजियाबाद द्वारा किया जायेगा।
    15.08.2025 को मध्यान्ह 12:30 बजे कृष्ठ आश्रम में निवास करने वाले समाज के लोगों को सिविल डिफेन्स के माध्यम से फलों का वितरण कराया जाएं इस कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा।
    14.08.2025 एवं 15.08.2025 को शहरी/ पालिका / पंचायत/ग्रामीण क्षेत्र मे विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाए। मुख्य मार्गो, प्रमुख चौराहों, शासकीय कार्यालयों आदि को सजाया जाए एवं रोशन किया जाए तथा चूना एवं एन्टी लार्वा का छिडकाव कराकर स्वच्छ कराया जाये।
    स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जन-साधारण को बताया जाये कि सभी समुदायों के महापुरूषों ने एकता, आपसी स?द्भाव, भाई चारे व इंसानियत पर बल दिया है। राष्ट्रीयत स्वाभिमान और गौरव के प्रतीक ‘राष्ट्रीय ध्वज’ के महत्व के विषय में जनमानस को बताया जाये। ‘सबका साथ, सबका विकास सबका विश्वास एवं सबका प्रयास की अवधारणा को अंगीकृत करते हुए जनपद को स्वच्छ, स्वस्थ, समर्थ तथा सर्वोत्तम जनपद बनाने का संकल्प लिया जाये। समाज के सभी वर्गों विशेष रूप से किसानों, गरीबों, वंचितों, शोषितों एवं उपेक्षित वर्ग के साथ—साथ जनता की खुशहाली के लिए साफ नियत-सही विकास का संकल्प लिया जाये। सेवा सुशासन एवं गरीब कल्याण के संकल्प को मूर्तरूप प्रदान करते हुए कार्यवाही की जाए। इस कार्यक्रम का उद्देश्य जनपद के प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्रप्रेम की भावना को जाग्रत करना तथा स्वतंत्रता के प्रतीकों के प्रति सम्मान का भाव जगाना है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जन-साधारण को बताया जाये कि सभी समुदायों के महापुरूषों ने एकता, आपसी सदभाव, भाई-चारे व इंसानियत पर बल दिया है। राष्ट्रीय स्वाभिमान और गौरव के प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज के महत्व के विषय में जनमानस को बताया जाये।
    स्वतंत्रता आन्दोलन से जुड़े स्थलों की विशेष साफ-सफाई एवं स्वच्छता सुनिश्चित करायी जाए। स्वाधीनता दिवस कार्यक्रम के अन्तर्गत एक भारत, श्रेष्ठ भारत के भाव से एक सांस्कृतिक कार्यक्रम, जिसमें देश की विरासत एवं विविधता प्रदर्शित हो, का आयोजन किया जाये। अधिकारिक जन-सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए उन सभी संस्थाओं, समूहों तथा व्यक्तियों को प्रोत्साहित किया जाये, जो 15 अगस्त को राष्ट्रीय पर्व के अनुरूप कार्यक्रम आयोजित करने की सदिच्छा व्यक्त करते हैं। एडीएम ई रणविजय सिंह ने कहा कि शासनादेश के अनुरूप ही सभी कार्यक्रमों को बेहतर तरीके से पूर्ण करना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए। सभी विभागों को उनको मिली जिम्मेदारियों से अवगत कराया दिया गया है, इसलिए सभी लोग अपनी जिम्मेदारियों का पूर्ण निष्ठा व ईमानदारी से पालन करें। बैठक में एडीएम सिटी विकास कश्यप, एडीएम जे श्रीमती अंजुम बी., सभी उप जिलाधिकारी सहित सभी विभाग के अधिकारी/प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button