
कहा-रोडवेज कर्मचारियों के हितों की रक्षा करने के लिए सदैव रहेंगे आगे
गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद की गाजियाबाद क्षेत्र की हुई बैठक में सुधीर कुमार को गाजियाबाद शाखा का अध्यक्ष चुना गया है जबकि यशपाल सिंह को मंत्री नियुक्त किया गया है। चुनाव कराने के लिए क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय में पर्यवेक्षक के रूप में देवेन्द्र कुमार एवं जोगेन्द्र सिंह आए। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा निर्धारित नियम व नीतियों के तहत प्रशासनिक शाखा गाजियाबाद के शाखा अध्यक्ष, शाखा मंत्री का निर्विरोध चयन किया गया। शाखा अध्यक्ष सुधीर कुमार व शाखा मंत्री यशपाल सिंह को नियुक्त किया गया। नवनियुक्त शाखा अध्यक्ष सुधीर कुमार ने सभी रोडवेज कर्मचारी साथियों का आभार व्यक्त किया और विश्वास दिलाया कि वे कर्मचारियों के हितों की रक्षा करने में पीछे नहीं हटेंगे। उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के आह्वान पर होने वाले आंदोलन में बढ़ चढ़कर भाग लेंगे।