उत्तर प्रदेशगाजियाबादमनोरंजनमहाराष्ट्र

भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार को सुभास पार्टी ने दी श्रद्धांजलि

  • वर्ष 2000 में सुभाष युवा मोर्चा ने नेताजी सुभाष चन्द्र बोस रत्न पुरस्कार से किया था सम्मानित

गाजियाबाद। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता और फिल्म निर्माता मनोज कुमार का 87 वर्ष की आयु में 4 अप्रैल, 2025 को मुंबई में निधन हो गया। मनोज कुमार को उनकी देशभक्ति फिल्मों के लिए जाना जाता था और उन्हें प्यार से भारत कुमार कहा जाता था। सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी (सुभास पार्टी) ने अपने जगदीश नगर कार्यालय पर मशहूर फिल्म एक्टर मनोज कुमार के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

1957 में फिल्म फैशन से की थी मनोज कुमार ने अपने फिल्मी करियर की शुरूआत

उन्होंने 1957 में फिल्म फैशन से अपने करियर की शुरूआत की, लेकिन उन्हें पहचान 1965 की फिल्म शहीद से मिली, जिसमें उन्होंने शहीद भगत सिंह की भूमिका निभाई थी। मनोज कुमार ने कई देशभक्ति फिल्मों में अभिनय किया और उनका निर्देशन किया, जिनमें उपकार (1967), पूरब और पश्चिम (1970), और क्रांति (1981) प्रमुख हैं। फिल्म उपकार में उनका जय जवान जय किसान का नारा बहुत लोकप्रिय हुआ था। उनकी इन फिल्मों ने उन्हें भारत कुमार की उपाधि दिलाई। सुभाष पार्टी के संगठन सुभाष युवा मोर्चा ने सन 2000 में फिल्म एक्टर मनोज कुमार को उनकी देशभक्ति से ओतप्रोत फिल्मों के लिये नेताजी सुभाष चंद्र बोस रत्न पुरस्कार से भी सम्मानित किया था। श्रद्धांजलि देने के बाद पार्टी के संयोजक सतेंद्र यादव ने कहा कि वैसे तो फिल्में मनोरंजन के लिए बनाई जाती हैं लेकिन मनोज कुमार ने इस विधा का प्रयोग देशभक्ति की फिल्में बनाने में किया जिससे देश और समाज में देश भक्ति का प्रचार प्रसार हुआ मनोज कुमार को उनकी देशभक्ति की फिल्मों के लिए सदा याद किया जाएगा।

श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में ये लोग रहे मुख्य

श्रद्धांजलि देने वालों में मनोज शर्मा, अनिल सिन्हा, राम नरेश ठाकुर, संजय श्रीवास्तव, राजेंद्र यादव, सुनील दत्त, गोपाल सिंह, रोहित, प्रिंस, विवेक राणा, हरीश शर्मा, जगदीश गोयल, अक्षय कुमार, रिंकू, नवीन, नसरू मलिक, आबिद, इरशाद, शिव, वंश, विकास, विजय व शाहिद आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button