गाजियाबाद

अजय कुमार गर्ग इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों ने अहमदाबाद में आयोजित नेशनल रोबो फेस्ट 5.0 में 10 लाख का प्रथम पुरस्कार जीता

गाजियाबाद। अजय कुमार गर्ग इंजीनियरिंग कॉलेज के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार अभियंत्रण तथा सूचना प्रौद्योगिकी विभागों के छात्रों ने गुजरात काउंसिल आन साइंस एंड टेक्नोलॉजी अहमदाबाद, गुजरात द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित राष्ट्रीय-स्तरीय प्रतियोगिता रोबो फेस्ट 5.0 में प्रथम स्थान प्राप्त कर संस्थान को गौरवान्वित किया है। यह प्रतियोगिता एरियल रोबोटिक्स पर आधारित थी, जिसमें निगरानी एवं खदानों का पता लगाने जैसे महत्वपूर्ण कार्यों के लिए नवाचार पूर्ण समाधान विकसित करने की चुनौती दी गई थी। बिरला प्रौद्योगिकी एवं विज्ञान संस्थान, पिलानी; भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, भुवनेश्वर तथा मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, भोपाल जैसे प्रमुख संस्थानों के साथ प्रतिस्पर्धा करते हुए टीम ने उत्कृष्ट नवाचार, तकनीकी दक्षता एवं टीमवर्क का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।
विजेता टीम में तृतीय वर्ष के छात्र आयुष, प्रिंस चौरसिया, पवन, प्रत्यक्षा, शोभित एवं प्रिंस यादव शामिल थे, जिन्होंने अपने समर्पण एवं तकनीकी कौशल से यह सफलता अर्जित की। टीम को प्रथम चरण में 50,000, द्वितीय चरण में 2,00,000 तथा अंतिम चरण में 10,00,000 का पुरस्कार प्राप्त हुआ, जिसके साथ उन्होंन ेराष्ट्रीय स्तर पर शीर्ष स्थान हासिल किया। यह उल्लेखनीय उपलब्धि सलाहकार डॉ. अमिता देव, निदेशक डॉ. हेमंत आहूजा तथा विभागाध्यक्ष प्रो. (डॉ.) नीलेश कुमार गुप्ता के मार्ग दर्शन एवं सहयोग से संभव हो पाई। फैकल्टी मेंटर प्रो. (डॉ.) हिमानी गर्ग के सतत मार्गदर्शन तथा छात्रों की कड़ी मेहनत, समर्पण एवं उत्कृष्टता के प्रतिप्रतिबद्धता की विशेष सराहना की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button