लेटेस्टशहरशिक्षा

सिल्वर लाइन प्रेस्टीज स्कूल की छात्रा राष्ट्रीय हिन्दी प्रतिभा सम्मान से सम्मानित

गाजियाबाद। सिल्वरलाइन प्रेस्टीज स्कूल में हिन्दी विकास संस्थान द्वारा आयोजित अंर्तराष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड गत सितंबर महीने में करवाया गया जिसमें 19 विद्यार्थियों ने भाग लिया। विद्यालय की कक्षा 6 की छात्रा प्रिशा सिंह चिकारा को दिल्ली के तीन मूर्ति भवन में राष्ट्रीय हिन्दी प्रतिभा सम्मान से सम्मानित किया गया। उसे ट्रॉफी, प्रशस्ति पत्र एवं नकद पुरस्कार प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त अन्य छात्रों को भी स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदकों से सम्मानित किया। इनमें अविका श्रीवास्तव, अनुष्का सिंघल, आर्यन शर्मा, पार्थ श्रीवास्तव, ओजस श्रीवास्तव, प्रसून नरेंद्र, पिया कपूर व श्रेया शर्मा को स्वर्ण, अंबिका खरे, तनिष्क गुप्ता, आरव सिंघल, सार्थक गर्ग, समीक्षा गोयल, दिपेश सोनी को रजत, शुभ भारद्वाज, तन्मय, सात्विक सक्सेना, युगरत्ना सिंह को कांस्य पदक से सम्मानित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button