राजनीतिशहर

सपा का पिछड़ा वर्ग सम्मेलन आयोजित, भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान

गाजियाबाद। समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग सम्मेलन का आयोजन रविवार को महाराजा अग्रसेन भवन में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य डा. राजपाल कश्यप ने कहा कि सरकार ने किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया था। लेकिन सरकार की दोषपूर्ण नीतियों से अन्नदाता आत्महत्या करने को मजबूर हो गया। पेट्रोल-डीजल के दाम दिन-प्रतिदिन बढ़ रहे हैं। लोगों के हक और सम्मान के लिये जातीय जनगणना जरूरी है। जिसकी जितनी हिस्सेदारी, उसकी उतनी भागीदारी सुनिश्चित हो। उत्तर प्रदेश की जनता 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा का सफाया करके समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को पुन: मुख्यमंत्री बनाने के लिए तत्पर है।
इस अवसर पर राज्यसभा सांसद विशंभर प्रसाद निषाद, सपा जिलाध्यक्ष राशिद मलिक, पूर्व विधायक सुरेंद्र मुन्न, एलएलसी लाल बिहारी यादव, पूर्व दर्जाप्राप्त राज्यमंत्री रमेश प्रजापति, प्रदेश सचिव पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ नयन वर्मा, पिछड़ा वर्ग जिलाध्यक्ष हरेंद्र चौधरी, महिला सभा जिलाध्यक्ष कमलेश चौधरी, महासचिव पिछड़ा वर्ग हरेश चंद्र प्रजापति, महानगर अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग के.पी. यादव, प्रदेश सचिव पिछड़ा वर्ग अमित बालियान, हाजी परवेज चौधरी आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button