


मुरादनगर। कंपोजिट विद्यालय सुल्तानपुर विकास क्षेत्र मुरादनगर में मेजर ध्यान चंद हॉकी के जादूगर के जन्मदिवस पर विद्यालय में खेल दिवस के रूप में मनाया गया, जिसमें बच्चों ने क्रिकेट फुटबॉल कैरम बोर्ड लूडो वह रस्साकसी खेलों का पूरा आनंद लिया तथा निबंध प्रतियोगिता भी कराई गई जिसमें लड़कियों में तनु प्रथम, संध्या द्वितीय, सुहाना तृतीय तथा बालक वर्ग में दीपांशु प्रथम गणेश द्वितीय आहिल तृतीय नए स्थान प्राप्त किया। इस कार्यक्रम में देवेंद्र कुमार इंचार्ज प्रधानाध्यापक ने सभी बच्चों को पुरस्कार दिया व उज्जवल भविष्य की कामना की व बच्चों को शपथ दिलाई कि बच्चे खेल भावना से खेले व खेल में हारने पर हताश न हों। मनोरमा, उपेक्षा, गीता, अंजू, देवेंद्र सिंह, प्रमोद कुमार , मीनू , ज्योति, अजीत, राजीव शर्मा आदि का विशेष सहयोग रहा।



