Uncategorizedउत्तर प्रदेशगाजियाबाद

8 वीं बटालियन एनडीआरएफ में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विशेष ध्यान सत्र का आयोजन

गाजियाबाद। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के पूर्वाभ्यास पर, 8वीं बटालियन एनडीआरएफ कमला नेहरु नगर गाजियाबाद में एक विशेष ध्यान सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि गुरु मुनिश सिन्हा और गुरु माता उपस्थित रहीं। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि का स्वागत उप महानिरीक्षक प्रवीन कुमार तिवारी और 8वीं बटालियन की एनडीआरएफ वाईव्स वेलफेयर एसोसिएशन अध्यक्ष डॉ. अनुपमा गौतम द्वारा किया गया।
इस ध्यान सत्र में हाल ही में म्यांमार में राहत एवम बचाव कार्य मिशन मिशन ब्रह्मा से लौटे हुए बचाव कर्ता और उनके परिवारों के साथ-साथ अन्य बचाव कर्मियों ने भी भाग लिया। गुरुजी ने इस ध्यान पहल के महत्व पर जोर दिया, जिसे पूर्व में भी बटालियन में विभिन्न रूपों में आयोजित किया गया है, जो कर्मियों को एक ऊजार्वान, स्वस्थ और तनाव-मुक्त जीवन जीने के विचार को बढ़ावा देता है। एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के विषय के अनुरूप, गुरुजी ने सत्र के दौरान कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर प्रकाश डाला। उप महानिरीक्षक पीके तिवारी ने अपने अनुभव साझा करते हुए सभी को ध्यान को अपनाने के लिए प्रेरित किया, जिससे वे दैनिक जीवन में आए तनाव से मुक्ति पा सकें। उन्होंने कहा कि ध्यान के गहरे सागर में गोताखोरी करने से मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य दोनों में सुधार किया जा सकता है। कार्यक्रम के अंत में पीके तिवारी और अध्यक्ष ने 8वीं बटालियन की ओर से मुख्य अतिथि गुरु मुनिश सिन्हा और गुरु माता को एक प्रतीक चिन्ह भेंट कर, योग और ध्यान के माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य और कल्याण को बढ़ावा देने में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button