अध्यात्मलेटेस्टशहर

करतारपुर गुरुद्वारा साहिब में अरदास कर लौटे एसपी सिंह

  • देशवासियों की सेहत सलामती व सुख शांति की अरदास की
    गाजियाबाद।
    मौलाना आजाद एजूकेशन फांउडेशन के उपाध्यक्ष सरदार एसपी सिंह करतारपुर साहिब गुरुद्वारे में माथा टेककर व सभी देशवासियों की सेहत सलामती व सुख शान्ति की अरदास कर वापिस आ गए हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह व अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख़्तार अब्बास नकवी का आभार व्यक्त करते हुए सरदार एसपी सिंह ने कहा कि उनके द्वारा सभी देशवासियों की सेहत सलामती व सुख शांति के लिये तथा प्रधानमंत्री की दीघार्यु के लिये अरदास की गई । करतारपुर साहिब कोरिडोर को पुन: खोलने पर काफी उत्साह है और इसके लिये केन्द्र सरकार का आभार भी लोग व्यक्त कर रहे हैं। अब डेरा बाबा नानक होते हुए बड़ी संख्या में श्रद्धालु गुरुद्वारा साहिब के लिए दर्शन के लिये आ रहे हैं, इसके लिए आनलाइन आवेदन करके प्रकिया पूरी करके अनुमति मिल जाती है। प्रदेश से संगठन द्वारा सरदार एसपी सिंह सहित पांच व्यक्तियों को विशेष अनुमति दी गई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button