लेटेस्टशहरशिक्षा

एचआरआईएचएम में स्नैक प्रतियोगिता आयोजित

गाजियाबाद। मेरठ रोड स्थित एचआरआईटी ग्रुप के एचआरआईएचएम द्वारा क्विक स्नैक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। वैभव सिंह व अभिषेक सिंह द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में विभिन्न संस्थानों की टीम ने प्रतिभागिता प्रदर्शित की। मोहितो प्रथम स्नैक ईटर्स व स्नैक्स ब्रेकर्स द्वितीय एवं चिप एन सर्व व शेकर्स तृतीय स्थान पर रहे। संस्थान के वाइस चेयरमैन अंजुल अग्रवाल, ग्रुप डाइरेक्टर डॉ. एनके शर्मा व होटल मैनेजमेंट के डाइरेक्टर सीएन सिन्हा ने छात्रों का उत्साहवर्धन किया। एचआरआईटी ग्रुप की क्लब एक्टीविटीज के अंतर्गत इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। रंजना शर्मा ने प्रतियोगिता का संचालन किया व चीफ एडमिनिस्ट्रेटिव आफिसर अतुल भूषण व शबनम जैदी ने प्रतियोगिता को सफल बनाने में अहम योगदान दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button