समारोहपूर्वक हुआ केआईईटी में स्मार्ट इंडिया हैकथॉन सॉफ्टवेयर एडिशन के ग्रैंड फिनाले का समापन


गाजियाबाद। केआईईटी मानद विश्वविद्यालय ने दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र के लिए नोडल सेंटर के तौर पर स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन 2025 सॉफ्टवेयर एडिशन का ग्रैंड फिनाले सफलतापूर्वक आयोजित किया। यह राष्ट्रीय कार्यक्रम 8-9 दिसंबर 2025 को आयोजित किया गया था, जिसमें देश भर से प्रतिभाशाली युवा इनोवेटर्स एक साथ आए और विभिन्न सरकारी मंत्रालयों, विभागों और इंडस्ट्री निकायों द्वारा दिए गए असल दुनिया की समस्याओं पर काम किया। दो-दिवसीय हैकाथॉन में स्टूडेंट टीमों ने पूरे जोश के साथ हिस्सा लिया, जिन्होंने सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय और गृह मंत्रालय द्वारा दिए गए प्रॉब्लम स्टेटमेंट पर लगातार काम किया। कड़ी इवैल्यूएशन और कंस्ट्रक्टिव फीडबैक द्वारा सभी एक्सपर्ट मेंटर्स, इवैल्यूएटर्स और जूरी सदस्यों ने स्टूडेंट्स को गाइड किया।
कार्यक्रम की शुरूआत मदन मोहन शरण सिंह (मैनेजर, आईपी और टेक्नोलॉजी ट्रांसफर, अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद – इंडोवेशन सेंटर), रोहन गुप्ता डिप्टी सुपरिटेंडेंट आॅफ पुलिस इन आईए, डॉ. मनोज गोयल (कार्यकारी निदेशक – काईट), डॉ. आदेश पांडे (निदेशक अकादमिक – काईट), डॉ. वैभव सचान (डीन अनुसंधान और विकास और डीन ईसीई – काईट) और सौरभ कुमार (एसपीओसी नोडल सेंटर और जीएम, टीबीआई-काईट) सभी डीन, प्रतिभागियों, मेंटर्स और जूरी सदस्यों के गर्मजोशी से स्वागत के साथ हुई। इस कार्यक्रम में प्रतिभागियों, मेंटर्स और जूरी मेंबर्स ने अपने अनुभव भी शेयर किए, जिन्होंने हैकाथॉन के दौरान अपनी यात्रा के बारे में उत्साह से बताया। इसके बाद पुरस्कार वितरण समारोह आरम्भ हुआ जिसमे हर विजेता टीम को 1.5 लाख रुपये की इनामी राशि दी गई। गुरु घासीदास विश्वविद्यालय, बिलासपुर की टीम डेटा कोडब्लिट्ज ने आधार लिंक्ड और डायरेक्ट बेनिफिशियरी ट्रांसफर इनेबल्ड आधार सीडेड बैंक अकाउंट के बीच अंतर के बारे में छात्रों में जागरूकता बढ़ाना” प्रॉब्लम स्टेटमेंट के लिए पुरस्कार जीता। क्लीन एंड ग्रीन टेक्नोलॉजी थीम के तहत, तमिलनाडु के सेथु इंस्टीट्यूट आॅफ टेक्नोलॉजी की टीम र्र एक्सट्रैक्टर्स ने “वेस्ट मैनेजमेंट के लिए रियल लाइफ सॉल्यूशन” प्रॉब्लम स्टेटमेंट के लिए पुरस्कार जीता। स्मार्ट आॅटोमेशन थीम के तहत, चेन्नई इंस्टीट्यूट आॅफ टेक्नोलॉजी, तमिलनाडु की टीम टेक्निकल टर्मिनेटर्स ने मोबाइल के जरिए लोन यूटिलाइजेशन ट्रैकिंग प्रॉब्लम स्टेटमेंट के लिए पुरस्कार जीता, थडोमल शाहनी इंजीनियरिंग कॉलेज, महाराष्ट्र की टीम इनोवेटर्स_ 44 ने डायरेक्ट डिजिटल लेंडिंग के लिए इनकम वेरिफिकेशन लेयर के साथ बेनिफिशियरी क्रेडिट स्कोरिंग” प्रॉब्लम स्टेटमेंट के लिए पुरस्कार जीता, और एआई बेस्ड व यूपीएफडीआर (यूनिवर्सल फोरेंसिक एक्सट्रैक्शन डिवाइस रिपोर्ट) एनालिसिस टूल प्रॉब्लम स्टेटमेंट के लिए शंभासवा यूनिवर्सिटी, कर्नाटक और स्वामी केशवानंद इंस्टीट्यूट आॅफ टेक्नोलॉजी, मैनेजमेंट एंड ग्रामोत्थान, राजस्थान की टीमों काइजन 7 और इनोवेट ए’ज ने क्रमश: पुरस्कार जीता। आखिर में सौरभ कुमार (एसपीओसी नोडल सेंटर और जीएम, टीबीआई-काईट) ने इनोवेटिव सॉल्यूशन पर काम करने के लिए प्रतिभागियों और जीतने वाली टीमों की अथक कोशिशों की सराहना की। उन्होंने काईट में स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन 2025 का हिस्सा बनने के लिए जूरी सदस्यों और मेंटर्स को भी धन्यवाद दिया।



