लेटेस्टशहर

सिल्वरलाइन प्रेस्टीज स्कूल का दसवीं का रिजल्ट भी रहा शत प्रतिशत

  • काव्य देसवाल व असमी बसाक ने किया स्कूल टॉप
    गाजियाबाद।
    सिल्वरलाइन प्रेस्टीज स्कूल का हाईस्कूल का रिजल्ट भी शत प्रतिशत रहा। काव्य देसवाल व असमी बसाक ने 98.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल टॉप किया है। इनके इलावा जतिन धीमान 98.2 प्रतिशत, नितिन माहेश्वरी ने 98.2, तनिष्क त्यागी ने 98 प्रतिशत, आदित्य सिंह ने 97.6 प्रतिशत, दक्षियाणी ने 97.6 प्रतिशत, अविका वत्स ने 97.4 प्रतिशत, मंतव्य कौशिक ने 97.2 प्रतिशत, कृतिका गोयल ने 97 प्रतिशत, अर्चित खेमानी ने 96.8 प्रतिशत, धु्रव यादव ने 96.6 प्रतिशत, प्रत्यक्षा गुप्ता ने 96.6 प्रतिशत, वैभव त्रिपाठी 96.4 प्रतिशत, राधिक सक्सैना 96.2 प्रतिशत, प्रखर सक्सेना 96.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। स्कूल के 36 प्रतिशत छात्र नब्बे प्रतिशत से अधिक अंक लेकर आए हैं जबकि 29 प्रतिशत छात्रों ने अस्सी प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। 23 प्रतिशत छात्रों ने 70 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। 11 प्रतिशत छात्र ही ऐसे रहे जो सिर्फ 60 प्रतिशत अंक हासिल कर पाए। स्कूल के 96 प्रतिशत विद्यार्थियों ने फर्स्ट डिविजन प्राप्त की है 75 प्रतिशत विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत ही अंक प्राप्त किए हैं। स्कूल की असमी बसाक, काव्य देसवाल, जतिन धीमान, नितिन माहेश्वरी, अविका वत्स, प्रत्याक्षा गुप्ता ने अंग्रेजी में 99 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया है। इसी तरह गणित विषय में भी असमी बसाक, काव्य देसवाल, तनिष्क त्यागी, आदित्य सिंह ने 99 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। विज्ञान में असमी बसाक, काव्य देसवाल, तनिष्क त्यागी, आदित्य सिंह व धु्रव यादव ने 99 प्रतिशत अंक पाए हैं। असमी बसाक, काव्य देसवाल, तनिष्क त्यागी, नितिन माहेश्वारी ने सामाजिक विज्ञान में 99 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। असमी बसाक, काव्य देसवाल, जतिन धीमान, नितिन माहेश्वरी, तनिष्क त्यागी, आदित्य सिंह, दक्षियाणी शर्मा, अविका वत्स, मंतव्या कौशिक ने आईटी में 99 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। काव्य देसवाल, नितिन माहेश्वरी,दक्षियाणी शर्मा, अविका वत्स, मंतव्या कौशिक ने हिन्दी में 98 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। असमी बसाक ने संस्कृत में 98 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। स्कूल प्रबंधन ने सभी विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button