देश

दिल्ली के रोहिणी में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का होगा भव्य आयोजन: हरीश शर्मा

  • भूमि पूजा के साथ शुरू हुई अष्टम श्री कृष्ण जन्माष्टमी नंदोत्सव 2025 की तैयारी
    नई दिल्ली। दिल्ली के रोहिणी स्थित जापानी पार्क के लॉन न.1 शिवा टेंट एंड डेकोरेटर जापानी पार्क में श्री श्री खाटू श्याम सेवा समिति द्वारा भूमि पूजन कर अष्टम श्री कृष्ण जन्माष्टमी नंदोत्सव 2025 की तैयारी शुरू कर दी हैं। श्री श्री खाटू श्याम सेवा समिति के चेयरमैन हरीश शर्मा ने कहा कि हर बार की तरह इस बार भी श्री कृष्ण जन्माष्टमी नंदोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस बार अष्टम श्री कृष्ण जन्माष्टमी नंदोत्सव 11 अगस्त से शुरू होगा जो 17 अगस्त 2025 तक चलेगा। 7 दिनों तक उत्सव का माहौल रहेगा। इस अवसर पर चेयरमैन हरीश शर्मा, वाइस चेयरमैन संजय मित्तल, चेयरमैन कंट्रोल बोर्ड जय किशन बंसल, अध्यक्ष कंट्रोल बोर्ड राजेश जैन, प्रेसिडेंट अमित गोयल, वाइस प्रेसिडेंट संजय गुप्ता, महामंत्री अरविंद गोयल, कोषाध्यक्ष सीए नितेश गोयल सहित समिति के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
    उन्होंने बताया की जापानी पार्क के लॉन न.1 के बाहर सैकड़ों गाडियों के पार्किग की व्यवस्था की जाएगी। हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था भी रहेगी, लॉन में जगह जगह एलईडी स्क्रीन भी लगाई जाएगी, जिससे लोग कार्यक्रम देख सकें। अश्टम श्री कृष्ण जन्माष्टमी नंदोत्सव 2025 के भूमि पूजन के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें कलाकारों की प्रस्तुति की सभी ने सराहना की।
    श्री श्री खाटू श्याम सेवा समिति के प्रेसिडेंट अमित गोयल ने बताया कि अष्टम श्री कृष्ण जन्माष्टमी नंदोत्सव 2025 की शुरूआत विशाल निशान यात्रा की जाएगी जो बालाजी मंदिर प्रशांत विहार से शुरू होकर रोहिणी के विभिन्न स्थानों से होते हुए जापानी पार्क लॉन 1 में जाकर समाप्त होगी। अष्टम श्री कृष्ण जन्माष्टमी नंदोत्सव 2025 के प्रथम दिन माधवास रॉक बैंड द्वारा किए जाने वाला कीर्तन, दूसरे दिन गीता आर्ट्स आॅफ ग्रुप के कलाकारों द्वारा भगवान श्री कृष्ण के जीवन पर आधारित कृष्ण चरित्र नाटक का मंचन किया जाएगा, वहीं गीता आटर््स आॅफ ग्रुप के कलाकारों द्वारा भगवान शिव पर आधारित शिव शक्ति नाटक का मंचन सुप्रसिद्ध अभिनेत्री मीनाक्षी शेषाद्री द्वारा किया जाएगा, तीसरे दिन नानी बाई का मायरा एवं आॅपरेशन सिंदूर नाटक का मंचन, चौथे दिन मशहूर भजन सम्राट कन्हैया मित्तल की प्रस्तुति, पांचवे दिन साध्वी पूर्णिमा दीदी के भजनों की प्रस्तुति, इसके साथ ही पूजा आनंद, नरेश नरसी व ज्ञानेन्द्र ज्ञानी की प्रस्तुति तथा अंतिम दिन कवि सम्मेलन व सिंगर गजेन्द्र फोगाट द्वारा कल्चर प्रोग्राम सहित कई अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। खाने के कई स्टॉल भी लगाए जाएंगें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button