लेटेस्टशहर

धूमधाम से मनाई गई श्री खाटू श्याम की जयंती, भजनों पर झूमे भक्त

गाजियाबाद। श्री खाटू श्याम कुटुम्ब सेवा परिवार द्वारा अंबेडकर रोड पारस होटल के पीछे श्याम मार्ग स्थित श्री बालाजी एवं श्री खाटूश्याम मंदिर में श्री खाटू श्याम का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। खाटू श्याम बाबा का गुणगान विख्यात भजन प्रवाहक गिरीश शर्मा मोदीनगर, विमल दीक्षित हरीगढ़, शिखा भार्गवा दिल्ली द्वारा किया गया। सभी श्रद्धालुओं ने भजन प्रवाहकों के भजनों का आनन्द लिया। मानो ऐसा लग रहा था जैसे श्याम बाबा खाटू धाम से उठकर भक्तों के बीच आ गए हंै और यहीं खाटू धाम बन गया हो। सुबह से ही श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया था जोकि रात तक निरंतर चलता रहा। जन्मोत्सव में लगभग बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने श्याम बाबा गाजियाबाद नरेश के दर्शन किये एवं आशीर्वाद प्राप्त किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल ने खाटू श्याम गाजियाबाद नरेश के दर्शन करते हुए श्री खाटूश्याम कुटुम्ब सेवा परिवार एवं सभी देश वासियों को खाटूश्याम के जन्मदिन की शुभाकामनाएं दीं। दुर्गा वाशिंग पाउडर के चेयरमैन प्रेमचंद गुप्ता, श्री श्याम परिवार समिति के अध्यक्ष अनिल सांवरिया ने खाटू श्याम गाजियाबाद नरेश के दर्शन करते हुए आशीर्वाद प्राप्त किया और श्री खाटूश्याम कुटुम्ब सेवा परिवार को आश्वासन दिया कि समय-समय पर बाबा श्याम गाजियाबाद नरेश की सेवा करते रहेंगे। श्री खाटू श्याम कुटुम सेवा परिवार की तरफ से भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें सभी श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। यह सब कार्य पंडित शशिकांत शास्त्री के सानिध्य में एवं श्री खाटू श्याम कुटुंब सेवा परिवार के संरक्षक राकेश कुमार करन एवं सभी परिवार के सदस्यों द्वारा किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button