श्री अग्रवाल सेवा समिति ने कंपोजिट स्कूल में किया नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित




गाजियाबाद। श्री अग्रवाल सेवा समिति (रजिस्टर्ड) राजनगर एक्सटेंशन, गाजियाबाद ने लायंस क्लब गाजियाबाद समर्पण के साथ मिलकर कंपोजिट स्कूल नूरनगर राजनगर एक्सटेंशन गाजियाबाद में कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों के लिए नेत्रों की जांच हेतु शिविर का आयोजन स्कूल प्रांगण में किया। इस शिविर में विद्यालय में पढ़ने वाले कक्षा1 से कक्षा 8 तक के 202 विद्यार्थियों के नेत्रों की जांच की गई। 202 विद्यार्थियों में से 12 विद्यार्थियों की आंखें कमजोर पाई गईं। लायंस क्लब गाजियाबाद के नेत्र चिकित्सालय में जाकर इन बच्चों को निशुल्क आंखों की जांच कर चश्मे का नंबर दिलाया जाएगा और बाद में चश्मे भी उपलब्ध कराए जाएंगे। इस शिविर में लायंस क्लब गाजियाबाद के स्थाई प्रकल्प की टीम ने नेत्रों की जांच की। विद्यालय की प्रधानाचार्य सीमा तोमर और अध्यापकों का भरपूर सहयोग मिला। आयोजन को सफल बनाने में पुष्कर राज अग्रवाल, विनोद गर्ग, राजीव गुप्ता, नितिन दादू, अजय अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, नवनीत कुमार गुप्ता, राकेश गोयल, अनिल गुप्ता, अनुराग अग्रवाल, राजीव सिंघल, मयंक अग्रवाल, अनिल कुमार गुप्ता और अंजु गुप्ता का विशेष सहयोग रहा। लायन्स क्लब समर्पण ने सभी विद्यार्थियों को बिस्किट के पैकेट वितरित किए और अग्रवाल सेवा समिति के वरिष्ठ सदस्य अनुराग अग्रवाल का जन्मदिन भी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।



