राजनगर एक्सटेंशन में श्री अग्रवाल सेवा समिति ने किया महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह आयोजित

गाजियाबाद। श्री अग्रवाल सेवा समिति राजनगर एक्सटेंशन गाजियाबाद ने महाराजा श्री अग्रसेन जी की जयंती का भव्य समारोह दीप प्रज्वलित करके अजनारा इंटीग्रिटी के क्लब हाउस में आयोजित किया। इस भव्य कार्यक्रम में अग्रवाल परिवार के बच्चों, महिलाओं एवं अग्र बंधुओं ने मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. अंशुल वार्ष्णेय थे। मुख्य अतिथि डॉ. वार्ष्णेय ने सनातन धर्म तथा चिकित्सा में स्थापित संबंध की व्याख्या की। साथ ही उन्होंने रेबीज रोग पर सारगर्भित जानकारी दी और उपस्थित लोगों के स्वास्थ्य संबंधी सभी प्रश्नों के उत्तर दिए। कार्यक्रम में बच्चों, महिलाओं और बड़ों के लिए रोचक गेम कराकर इसे और आनंददायक बना दिया गया था। मंच संचालन श्रीमति रेणुका गुप्ता द्वारा बहुत ही व्यवस्थित ढंग से किया गया। सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया और लकी ड्रा द्वारा दो बंधुओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के अंत में स्वादिष्ट भोजन के साथ सभी ने सहभोज किया।
कार्यक्रम संयोजक अनिल कुमार गुप्ता तथा राजीव सिंघल ने सभी अग्रवाल बंधुओं को अग्रसेन महाराज जी का पटका पहना कर स्वागत किया। इस अवसर पर सभी उपस्थित महिलाओं को अग्रसेन महाराज के लॉकेट वाली माला भी स्वागत स्वरूप प्रदान की गई। अग्रसेन महाराज जी की आरती के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस कार्यक्रम में 100 से अधिक सदस्यों ने उपस्थित होकर इस कार्यक्रम को सफल बनाया, जिनमें से कुछ प्रमुख सदस्य पुष्कर राज अग्रवाल, विनोद कुमार गर्ग, अजय अग्रवाल, राजीव गुप्ता, नितिन दादू, अनिल कुमार गुप्ता, अनिल गुप्ता, राजीव सिंघल, राजीव मित्तल, मनोज अग्रवाल, ललित गोयल, लोकेंद्र नाथ अग्रवाल, मयंक अग्रवाल, गणेश चन्द मित्तल, दीपक गर्ग, शिव कुमार गोयल, विनय कुमार गर्ग, सीए राकेश सिंघल, आर ए गर्ग, राकेश गोयल आदि शामिल थे।



