लेटेस्टशहरस्वास्थ्य

एंटीबॉडी जांच के लिए गाजियाबाद समेत 15 जिलों में हो रहा सीरो सर्वे

  • जिलों को भेजी गई थी नमूना लेने के लिए सूची
  • सूची में शामिल 104 नमूने भेजे गए गाजियाबाद से
    गाजियाबाद।
    प्रदेश सरकार गाजियाबाद और गौतमबुद्धनगर समेत पूरे प्रदेश के 15 जिलों में एंटीबॉडी की जांच के लिए सीरो सर्वे करा रही है। इन 15 जिलों से कुल 1496 नमूने जांच में शामिल किए जाएंगे। जिला सर्विलांस अधिकारी (डीएसओ) डा. राकेश गुप्ता ने बताया- गाजियाबाद जनपद को कुल 125 लोगों की सूची सर्वे के लिए नमूने भेजने हेतु प्राप्त हुई थी। इस सूची में शामिल कुल 100 लोगों के नमूने मांगे गए थे। गाजियाबाद से कुल 104 नमूने भेजे गए हैं। ऐसा इसलिए किया गया है कि किसी नमूने के खराब हो जाने पर भी मांगी संख्या में कोई कमी न होने पाए।
    डीएसओ डा. गुप्ता ने बताया सर्वे में लखनऊ से ही लोगों को शामिल किया गया है। रेंडम लिस्ट तैयार कर जिलों को भेजी गई थी। नमूने लेने के लिए जिले में गाइडलाइन के मुताबिक दस टीम गठित करके उन्हें प्रशिक्षण दिया गया। हर टीम में एक मेडिकल अफसर के साथ लैब टेक्नीशियन और एएनएम को शामिल किया गया था। उन्होंने बताया सर्वे में स्वास्थ्य कर्मी भी शामिल किए गए हैं। सूची में कोविड पॉजिटिव हुए लोगों के अलावा अब तक कोविड पॉजिटिव नहीं हुए लोगों के भी नमूने शामिल किए गए हैं, साथ कोविडरोधी टीकाकरण करा चुके लोग भी इस सर्वे में शामिल किए गए हैं।
    उन्होंने बताया सर्वे में शामिल लोगों के रक्त की जांच कर एंटीबॉडी का पता लगाया जाएगा, ताकि इस बात की जानकारी जुटाई जा सके कि कोविडरोधी एंटीबॉडी की आमजन में क्या स्थिति है। यह जानकारी हासिल करने के बाद कोविड से लड़ने के लिए रणनीति का निर्धारण करने में मदद मिलेगी। उन्होंने अपील की है कि जनपद वासी कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button