लेटेस्टशहर

नहीं रहे वरिष्ठ पत्रकार अमरेन्द्र राय, निधन से मीडिया जगत में शोक की लहर

गाजियाबाद। वरिष्ठ पत्रकार एवं दैनिक हिन्दुस्तान में वरिष्ठ संवाददाता के पद पर कार्यरत अमरेन्द्र कुमार राय का आज निधन हो गया। वह काफी समय से बीमार चल रहे थे। बेहद हंसमुख और व्यवहार कुशल अमरेन्द्र कुमार राय के निधन की खबर से मीडिया जगत में शोक की लहर दौड़ गई। दिवंगत आत्मा की शांति के लिए सोशल मीडिया पर मैसेज की तैर रहे हैं। हिन्ट मीडिया समूह के चेयरमैन कमल सेखरी ने भी अमरेन्द्र राय के निधन पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने कहा कि अमरेन्द्र राय काफी समय तक हिन्ट से जुड़े रहे थे, उनका हिन्ट मीडिया परिवार से हमेशा जुड़ाव रहा। श्री सेखरी ने अमरेन्द्र राय के निधन पर शोक प्रकट करते हुए भगवान से उनकी आत्मा का अपने श्री चरणों में स्थान देने और परिवार को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button