वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति ने गणेश चतुर्थी एवं छात्रवृत्ति वितरण समारोह आयोजित

गाजियाबाद। वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति, गाजियाबाद द्वारा गणेश चतुर्थी एवं छात्रवृत्ति वितरण समारोह दिनांक 27 अगस्त (बुधवार) को प्रात: 8:30 बजे, शिव मंदिर, नेहरू नगर प्रांगण में ,समिति अध्यक्ष डॉ. जे. एल. रैना की अध्यक्षता में बड़े ही हर्षोल्लास और धार्मिक माहौल में आयोजित किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ समिति के महासचिव श्री आर. के. गुप्ता एवं उनकी धर्मपत्नी सरिता गुप्ता द्वारा हवन-पूजन से हुआ। विधिविधानपूर्वक भगवान गणेश की पूजा-अर्चना एवं वंदना के उपरांत प्रसाद वितरण कराया गया। इसके बाद छात्रवृत्ति वितरण समारोह प्रारंभ हुआ। इस अवसर पर समिति महासचिव आर के गुप्ता ने समिति के उद्देश्यों एवं सेवा गतिविधियों की जानकारी प्रदान की। समिति द्वारा इस अवसर 143 मेधावी एवं जरूरतमंद विद्यार्थियों को, जो गाजियाबाद के विभिन्न विद्यालयों से चयनित किए गए थे, कुल 5.73 लाख की छात्रवृत्ति वितरित की गई। शिक्षा प्रकल्प प्रभारी ए. के. गुप्ता ने बताया कि यह धनराशि समिति सदस्यों एवं समाजसेवी दानदाताओं के सहयोग से एकत्र की गई है। समिति अध्यक्ष डॉ. रैना ने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा
कि आप ही देश का भविष्य हो। शिक्षा ही समाज में परिवर्तन ला सकती है। मन लगाकर पढ़ाई करें और जिम्मेदार नागरिक बनें। आपकी पढ़ाई में आर्थिक अभाव नहीं आने दिया जाएगा, समिति सदैव सहयोग के लिए तत्पर है। इसके उपरांत भजन मंडली श्री मल्होत्रा एण्ड पार्टी द्वारा प्रस्तुत भजनों ने कार्यक्रम स्थल को भक्तिमय बना दिया। समारोह के समापन पर अध्यक्ष डॉ. रैना ने सभी उपस्थित सदस्यों, मातृशक्ति तथा मंडली का धन्यवाद ज्ञापित किया । राष्ट्रगान एवं सभी को प्रसाद वितरण (भोजन) के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से वी. पी. रस्तोगी, रमेश अरोरा, एल. डी. शर्मा, हरिपाल सिंह, एम. बी. भारद्वाज, बी. जी. शर्मा,डाक्टर चन्द्र भूषण, अनिल चौधरी, डी. के. शर्मा, आर. एन. सक्सेना, राजश्री रैना, रेखा रस्तोगी, मिथलेश बंसल, सरोज भूषण, पुष्रहेपा शर्मा, प्रेमलता सहित बड़ी संख्या में समिति सदस्य एवं मातृशक्ति उपस्थित रहे।



