लेटेस्टशहर

वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति ने किया दंत चिकित्सा शिविर आयोजित

गाजियाबाद। वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति की ओर से शुक्रवार को बॉके विहारी दंत चिकित्सालय के सहयोग से एक दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन आंचल विद्यापीठ एनएच-24 ढबारसी रोड जिंदल नगर गाजियाबाद में किया गया। इसमें विद्यापीठ के लगभग 325 विद्यार्थी व स्टाफ के दांतों की जांच बॉके बिहारी दंत चिकित्सालय के डाक्टरों की टीम द्वारा की गई। टीम का नेतृत्व डा. अनुभव, डा. मानवी, डा. कोपल ने किया। सभी बच्चों को टूथपेस्ट, टूथब्रश समिति की ओर से दिए गए। इस अवसर पर समिति की ओर से आरके गुप्ता, एलडी शर्मा, वीजी शर्मा, विनोद भार्गव, वीके शर्मा, डीके शर्मा, हरिपाल सिंह, बी दयाल, रमेश अरोरा, बबीता शर्मा, गरिमा पालीवाल आदि का विशेष सहयोग रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button