उत्तर प्रदेशगाजियाबादस्लाइडरस्वास्थ्य
विश्व हेपेटाइटिस-डे पर एमएमजी अस्पताल में संगोष्ठी आयोजित

गाजियाबाद। विश्व हेपेटाइटिस डे पर जिला एमएमजी अस्पताल में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में एमएमजी अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डाक्टर राकेश कुमार, हेपेटाइटिस कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डाक्टर आरके गुप्ता, फिजिशियन डाक्टर आलोक रंजन, मनोचिकित्सक डाक्टर डाक्टर विश्वकर्मा, चिकित्साधिकारी डाक्टर सुनील कात्याल, डाक्टर पवन कुमारी, माइक्रोबायोलाजिस्ट डाक्टर सुरूचि सैनी, डाक्टर सुरभि, सहायक मलेरिया अधिकारी डाक्टर नरेन्द्र कुमार, मोहम्मद फराज खान, अफशा, अंकुर आदि मौजूद रहे। संगोष्ठी में हेपेटाइटिस रोग के प्रसार, जांच एवं रोकथाम पर चर्चा हुई तथा लाभान्वित मरीजों ने भी अपने अनुभव साझा किये।



