राजनीतिलेटेस्टशहर

स्व. चौधरी अजित सिंह की जयंती पर कार्यकर्ताओं ने हवन कर किया नमन, वितरित किए फल

गाजियाबाद। मेरठ रोड तिराहा स्थित राष्ट्रीय लोकदल कार्यालय पर किसानों के मसीहा, गांव देहात गरीब मजदूरों के रहनुमा भूतपूर्व केन्द्रीय मंत्री राष्ट्रीय लोकदल के भूतपूर्व अध्यक्ष चौधरी अजीत सिंह की 85 वीं जयंती पर पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने हवन करने के पश्चात स्व. चौधरी साहब के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद मिठाई व फल वितरण किया। इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य चौ. तेजपाल सिंह ने भावुकता के साथ चौधरी साहब के साथ बिताए गए समय व उनके द्वारा किए गए कार्यों को सभी कार्यकर्ताओं को बताया। इस अवसर पर पूर्व विधायक पं. सुरेंद्र कुमार मुन्नी, जिलाध्यक्ष अमित त्यागी सरना, महानगर अध्यक्ष डा. रेखा चौधरी, प्रदेश महासचिव रविंद्र चौहान, प्रदेश सचिव ओ.डी त्यागी, सतेंद्र तोमर,अरूण दहिया, रामभरोसे लाल मोर्या, लोकेश चौधरी, शुभेंदु कोशिक, दीपक त्यागी, जयदीप सिंह, सुमन चौधरी, जयवीर नेहरा, आलोक चौ., कृष्णपाल डायरेक्टर, तरूण चौ., राजू गौतम, सुधीर तोमर, संजय बंसल, जगराज सिंह बालियान, सतेंद्र लाला, राजेंद्र चौ., जितेंद्र त्यागी समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने चौधरी साहब को नमन किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button