उत्तर प्रदेशगाजियाबाद

मधुबन बापूधाम के ईडब्ल्यूएस भवनों में चल रही व्यवसायिक गतिविधियों के खिलाफ की गयी सीलिंग की कार्यवाही

गाजियाबाद। जीडीए उपाध्यक्ष द्वारा दिये गये सख्त निर्देशों के अनुपालन में प्रभारी प्रवर्तन जोन-3 के नेतृत्व में मधुबन-बापूधाम आवासीय योजना के अन्तर्गत बने ईडब्ल्यूएस भवनों में कुछ भवन स्वामियों द्वारा आवासीय भवनों में व्यवसायिक गतिविधियाँ की जा रही थीं। प्राधिकरण द्वारा भवन स्वामियों को पूर्व में नोटिस दिये जाने के उपरान्त भी व्यवसायिक गतिविधियां जारी रखी गई, जिसके कारण इनके विरुद्ध सीलिंग की कार्यवाही की गई। उपरोक्त कार्यवाही के दौरान प्रभारी प्रवर्तन जोन-3, सहायक अभियन्ता, अवर अभियन्ता, प्राधिकरण के प्रवर्तन जोन-3 का समस्त स्टाफ व प्राधिकरण पुलिस बल उपस्थित रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button