


- संस्कृति का संगम थीम पर आधारित कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने उमंग, उत्साह के साथ दी प्रस्तुति
नोएडा। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी सत्यम कॉलेज आॅफ एजुकेशन का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस वर्ष की थीम संस्कृति का संगम रही जिसमें प्रतिभा, रचनात्मकता और सांस्कृतिक सौहार्द का मनमोहक उत्सव रहा। इस भव्य आयोजन में विभिन्न विद्यालयों और महाविद्यालयों के 200 से अधिक विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। प्रत्येक प्रतिभागी ने कला एवं अभिव्यक्ति की अपनी अनोखी छाप मंच पर प्रस्ततु की। विद्यालय स्तर पर आयोजित प्रतियोगिताओं में सोलो डांस, ग्रुप डांस, फैशन शो तथा डुएट डांस शामिल थे, वहीं महाविद्यालय स्तर की प्रतियोगिताओं में फ्यजून डांस (सोलो), डुएट डांस, इंडियन फोक ग्रुप डांस तथा नॉन-क्लासिकल सोलो सिगिंग का आयोजन किया गया। प्रत्येक प्रस्तुतिु रंग, ताल और टीमवर्क से भरपूर रही, जिसने मंच को सांस्कृतिक विविधता की अद्भतु छटा से भर दिया। विजेताओं को नकद पुस्कार, ट्रॉफी और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए, जबकि सभी प्रतिभागियों को उनके उत्साह पूर्ण प्रदर्शन के लिए प्रशंसा प्रमाण पत्र दिए गए। कार्यक्रम में सत्यम ग्रुप मैनेजमेंट की चेयरपर्सन डॉ. स्नेह सिंह, सचिव डॉ. सीए प्रदीप गुप्ता, एससीई की प्राचार्या डॉ. बिनीता अग्रवाल, (बी.ए., बी.कॉम एवं बी.एससी.) विभागाध्यक्ष, बी.एड. (अकादमिक) की एचओडी सुश्री नेहा अग्रवाल और हेड इंडस्ट्री एवं आईक्यूएसी समन्वयक सुश्री प्रीति गोयल ने समारोह की शोभा बढ़ाया। कार्यक्रम में प्रतिष्ठित विद्यालय एवं महाविद्यालयों के प्राचार्यों, समन्वयकों, एनसीईआरटी प्रतिनिधि, एनजीओ सस्ंथापकों, कारपोरेट सदस्यों, ट्रस्टी एवं सत्यम कॉलेज आॅफ एजुकेशन के प्रबंधन ने भी शिरकत की और आयोजकों एवं प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना की। नव्या का समापन उल्लाहसपूर्ण वातावरण में हुआ, जो वास्तव में सांस्कृतिक एकता और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की आनदंमयी भावना का उत्सव था। स्कूल कार्यक्रमों के परिणाम निम्न रहे। जिसमें दिवस का सर्वश्रेष्ठ विद्यालय: दिल्ली पब्लिक स्कूल एक्सप्रेसवे, नोएडा रहा। बीट्स एंड बैंग्स (फ्यजू न सोलो डांस) में पहला स्थान वसुंधरा के एमिटी इंटरनेशनल स्कूल ने प्राप्त किया। स्टाइल सिम्फनी (फैशन शो) में पहला स्थान दून पब्लिक स्कूल ने प्राप्त किया।
युगल नृत्य (डुएट डांस) में पहला स्थान मोदीनगर के रुकमणी मोदी महिला इंटर कॉलेज ने प्राप्त किया। रिदमिक फीट (समहू नृत्य) में प्रथम स्थान शिव नादर स्कूल ने प्राप्त किया। कॉलेज प्रतियोगिताओं का परिणाम इस प्रकार रहा। कॉलेज आफ द डे का पुरस्कार केसीसी इंस्टीट्यूट को मिला। बीट्स एंड बैंग्स (एकल नृत्य) में प्रथम स्थान लाजपत राय कॉलेज ने प्राप्त किया। भारतीय लोक नृत्य में प्रथम स्थान गुरु तेग बहादुर इंस्टीट्यूट आॅफ टेक्नोलॉजी ने प्राप्त किया। मल्हार गायन में प्रथम स्थान सिम्बायोसि ने प्राप्त किया। युगल नृत्य में प्रथम स्थान श्यामलाल कॉलेज ने प्राप्त किया।



