राजनीतिलेटेस्टशहर

सतेन्द्र त्यागी समर्थकों के साथ रालोद में शामिल

  • निकाय चुनाव से पहले रालोद में संगठन को किया जा रहा मजबूत
    गाजियाबाद।
    निकाय चुनाव से पहले रालोद ने संगठन की मजबूती के लिए तेजी से काम करना शुरू कर दिया है। खतौली उपचुनाव में मिली ऐतिहासिक जीत के बाद रालोद के नेताओं में जबरदस्त उत्साह दिखाई दे रहा है। मुरादनगर नगर पालिका चुनाव में रालोद मजबूती से चुनाव लड़ने के लिए तैयारी कर रहा है। इसी क्रम में सोमवार को बसंतपुर सैंतली में स्थित एक फार्महाउस में आयोजित प्रेस कान्फ्रेंस में क्षेत्र के प्रमुख समाजसेवी एवं कददावर नेता सतेन्द्र त्यागी अपने समर्थकों के साथ रालोद में शामिल हो गए। रालोद की महानगर अध्यक्ष रेखा चौधरी ने उन्हें व उनके समर्थकों का रालोद परिवार में शामिल होने पर स्वागत किया।
    उन्होंने बताया कि नगर पालिका मुरादनगर के चुनाव में मजबूत प्रत्याशी को उतारा जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी हाईकमान के निर्देश पर सहयोगी पार्टी सपा के साथ गठबंधन के तहत जो भी प्रत्याशी होगा उसे पूरी टीम मजबूती से चुनाव लड़ाएगी। सदस्यता अभियान पूरे महानगर क्षेत्र में चलाया जा रहा है। दिनोंदिन रालोद का कुनबा बढ़ रहा है। प्रेसवार्ता में जिला पंचायत सदस्य अमित त्यागी सरना, ओ.डी त्यागी, प्रदीप त्यागी, भूपेंद्र चौधरी, राहुल चौधरी, राजपाल त्यागी, वीर सिंह चौधरी, राजेंद्र व मुन्ना खां आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button