शहर

आईएमएस में सरस्वती पूजन और बसंत पंचमी समारोह आयोजित

गाजियाबाद। बसंत पंचमी के अवसर पर आईएमएस गाजियाबाद के फैक्ल्टी और स्टाफ ने ज्ञान, कला और संस्कृति की देवी सरस्वती का पूजन किया। इस अवसर पर संस्थान की निदेशक डॉ. उर्वशी मक्कड़ ने दीप प्रज्जवलित कर सरस्वती वन्दना की। संस्थान को शिक्षा के मंदिर के रूप में संदर्भित करते हुए उन्होंने जोर देकर कहा कि 32 वर्षों की गौरवशाली विरासत को आगे बढ़ाने में टीम के प्रत्येक सदस्य के योगदान के कारण, संस्थान तेजी से आगे बढ़ रहा है। इस अवसर पर उन्होंने सभी को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं दीं और संस्थान को सफलता के शिखर पर ले जाने के लिए पूरे जोश और पूरी ईमानदारी के साथ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन जारी रखने के लिए प्रेरित किया। सभी को प्रसाद के रूप में मिठाइयां और फल बांटकर पूजन संपन्न हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button