संजीव चौधरी बनाएं गए राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ गाजियाबाद के जिलाध्यक्ष

गाजियाबाद। राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ गाजियाबाद का जिलाध्यक्ष संजीव चौधरी को बनाया गया है। नवयुग मार्केट स्थित अन्नपूर्णा वेंकट हाल में प्रेसवार्ता के दौरान उन्हें पार्टी के खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नीरपाल सिंह नियुक्ति पत्र सौंपा। चौधरी नीरपाल सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नीरपाल सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ की टीम पार्टी सुप्रीमो जयंत चौधरी के निर्देश पर बच्चों को खेलों के प्रति जागरूक कर रही है। गांव गांव जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। खिलाड़ियों को राष्ट्रीय लोकदल ताकत दे रहा है। प्रेस वार्ता में मंच पर उपस्थित सभी राष्ट्र के नेताओं ने प्रदेश के नेताओं ने जिला आवास शहर के नेताओं ने मिलकर संकल्प लिया राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत सिंह के मिशन को गांव-गांव हर वार्ड तक पहुंच कर सभी धर्म जाति के लोगों को पार्टी के साथ जोड़ने का काम किया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष दीपक तोमर खेल प्रकोष्ठ, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह टीटू , रविंद्र चौहान प्रदेश महासचिव, महानगर अध्यक्ष रेखा चौधरी, ओडी त्यागी प्रदेश सचिव, भूपेंद्र डबास प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, महानगर अध्यक्ष खेल प्रकोष्ठ संजीव अरोड़ा ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल खेलों में रुचि रखने वाले बच्चों को आगे बढ़ा रहा है। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष संजीव चौधरी ने कहा कि जो जिम्मेदारी मुझे केंद्रीय व प्रांतीय नेतृत्व ने सौंपी है उसे पूरी ईमानदारी,कर्तव्य निष्ठा से निभाऊंगा। इस दौरान जिला महासचिव प्रदीप त्यागी, जिला सचिव दिनेश शर्मा अधिवक्ता विशाल सिरोही, पिंटू त्यागी, बिटू त्यागी,मुनिराज त्यागी अधिवक्ता धीरेंद्र चौधरी, हनी डागर आदि उपस्थित रहे।



