संगीता दुबे और काजल छिब्बर को किया गया सम्मानित


नोएडा। टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत गौतमबुद्धनगर विवि में 100 दिवसीय टीबी उन्मूलन अभियान का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, केन्द्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिय पटेल रहीं। कार्यक्रम में गाजियाबाद से संगीता दुबे को जहां टीबी चैंम्पियन के रूप में सम्मानित किया गया वहीं साथी फाउंडेशन की काजल छिब्बर को टीबी उन्मूलन के लिए जन जागरुकता कार्यक्रम के क्रियान्वयन को लेकर सम्मानित किया गया। संगीता दुबे ने बताया कि शादी के कुछ समय बाद ही उन्हें डाक्टर द्वारा बताया गया कि आपको यूट्रेस की टीबी है। टीबी शब्द सुनते ही वो घबरा गई लेकिन सरकारी अस्पताल में टीबी विभाग के डाक्टरों के उचित इलाज से वे पूर्णत: स्वस्थ हो गई। इसके बाद उन्होंने महिलाओं को जागरुक करने का बीड़ा उठाया। आज न जाने कितनी महिलाएं टीबी रोग से मुक्त हो चुकी हैं।



