राजनीतिलेटेस्टशहर

सामंत सेखरी युवा रालोद के प्रदेश महासचिव नियुक्त

गाजियाबाद। अभी हाल में रालोद में शामिल हुए सामंत सेखरी को युवा राष्ट्रीय लोकदल उत्तर प्रदेश का महासचिव मनोनीत किया गया है। यह मनोनयन राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह के निर्देशानुसार किया गया है। इस नियुक्ति का अनुमोदन राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष मसूद अहमद ने किया है और युवा  राष्ट्रीय  लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष अम्बुज पटेल ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है। श्री सेखरी के इस नियुक्ति पत्र में यह आशा व्यक्त की गई है कि वो अपने दायित्व का निर्वाहन करते हुए स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह व अजित सिंह की नीतियों में आस्था रखते हुए रालोद को मजबूती प्रदान करेंगे।
नवनिर्वाचित युवा राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश महासचिव सामंत सेखरी ने बताया कि राष्ट्रीय लोकदल की राष्ट्रीय एवं प्रदेश इकाई के निर्देशानुसार कार्य करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में रालोद-सपा गठबंधन के प्रत्याशियों को अधिक से अधिक संख्या में जिताने का काम किया जाएगा। बता दें कि सामंत सेखरी उत्तर प्रदेश पंजाबी समाज की विभिन्न इकाइयों से सक्रिय रूप से जुड़े हैं और इसके अलावा जिला ओलंपिक संघ सहित खेलों के कई संगठनों के साथ भी सक्रियता से अपना योगदान दे रहे हैं। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button