मनोरंजनस्लाइडर

‘कभी ईद कभी दिवाली’ के लिए सलमान खान लेंगे 125 करोड़

  • जनवरी में शुरू हो सकती है फिल्म की शूटिंग
  • फिल्म प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला की रिक्वेस्ट पर सलमान ने कम की फीस
    नई दिल्ली।
    बालीवुड स्टार सलमान खान अपने लोगों के लिए दिल भी बड़ा रखते हैं। उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म की शूटिंग के लिए अपनी फीस भी कम कर दी है। फिल्म अंतिम को लेकर चर्चा में बने सलमान खान ने अपनी आने वाली फिल्म कभी ईद कभी दिवाली के लिए 150 करोड़ रुपए फीस के साथ साइन की थी। फिल्म के प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला के फीस पर विचार करने के सवाल पर तुरंत ही 25 करोड़ रुपए कम कर दिए। दरअसल सलमान खान फिल्म की शूटिंग की डेट के लिए साजिद नाडियाडवाला से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान साजिद नाडियाडवाला ने कहा कि कोरोना के चलते फिल्म इंडस्ट्री की हालत खराब हुई है इसलिए वे अपनी फीस पर कुछ विचार कर लें। भाईजान ने बिना देर किए कहा कि आप 25 करोड़ कम कर दीजिए। इसके बाद दोनों ठहाका लगाकर हंसने लगे।
    सलमान खान ‘कभी ईद कभी दिवाली’ की शूटिंग जनवरी से शुरू करने की तैयारियां कर रहे हैं। साजिद नाडियाडवाला की स्पेशल रिक्वेस्ट को सलमान खान ने बिना देर किए माना और अपनी फीस घटाने पर सहमत हो गए।
    सूत्रों के मुताबिक, फिल्म रिलीज होने के बाद सलमान को मुनाफे का कुछ हिस्सा भी मिलेगा। यह भी एक वजह है कि सलमान खान का बैनर ‘सलमान खान फिल्म्स’ भी फिल्म में शामिल है। बता दें कि सलमान ने ‘कभी ईद कभी दीवाली’ कोरोना महामारी से पहले साइन की थी। तब सलमान ने साजिद के साथ 150 करोड़ रुपए की फीस पर डील की थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button