गाजियाबादस्लाइडर

साहिबाबाद मंडी प्रकरण: जिलाधिकारी ने किए 70 दुकानों को मिले नोटिस तत्काल प्रभार से निरस्त

  • दुकानों के क्रय/विक्रय एवं हस्तांतरण के सम्बंध में मुख्यालय से लें मार्गदर्शन: जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार माँदड़
  • जिलाधिकारी के निर्णय से आड़ति?यों में खुशी की लहर, तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजा सभागार
    गाजियाबाद। साहिबाबाद मंडी समिति में 70 दुकानों को पिछले माह मण्डी सचिव साहिबाबाद द्वारा नोटिस दिये गये थे, जिसके सम्बंध में जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार माँदड़ की अध्यक्षता में मण्डी सचिव सहित सम्बंधित अधिकारियों एवं आड़तियों की निर्णायक बैठक महात्मा गांधी सभागार में आहूत हुई।
    बैठक के दौरान मण्डी सचिव सुनील कुमार शर्मा द्वारा जिलाधिकारी को अवगत कराया गया कि दुकानों के आवंटन का अधिकारी दुकान आवंटन समिति जिसके अध्यक्ष जिलाधिकारी के पास निहित है। समिति द्वारा आवंटित दुकानों का आवंटियों द्वारा हस्तांतरण नहीं किया जा सकता साथ ही आंवटित दुकानों का क्रय—विक्रय नहीं किया जा सकता है। यदि किसी को दुकान नहीं रखनी है तो वह समिति को समर्पित कर दें और उसके उपरान्त समिति अध्यक्ष द्वारा दुकानों का फिर आवंटन किया जा सके। जिन दुकानदारों द्वारा स्वयं ही दुकानों को हस्तांरित या क्रय—विक्रय किया गया उन सभी आंवटियों व दुकान संचालन करने वाले दुकानदारों को नोटिस दिये गये हैं। दुकानदारों एवं आवंटियों द्वारा जिलाधिकारीको अवगत कराया गया कि 2008 से पूर्व आवंटित दुकानों के हस्तांरण व क्रय—विक्रय ना करने सम्बंधित कोई भी नियम नहीं था, दुकान हस्तांतरित कराने का मण्डी सचिव के पास अधिकार निहित थे। जिलाधिकारी द्वारा सभी के बयानों को ध्यानपूर्वक सुना गया। जिसके उपरान्त जिलाधिकारी ने निर्णय लेते हुए मण्डी सचिव को निर्देशित किया कि दिये गये नोटिस को तत्काल प्रभाव से वापस लिये जाएं। साथ ही विभागीय मुख्यालय से उक्त के सम्बंध में मार्ग दर्शन प्राप्त करते हुए उन्हें सूचित किया जाए, उसके बाद ही किसी कार्यवाही पर निर्णय लिया जायेगा। उन्होने आवंटियों को निर्देशित किया कि उनके द्वारा दिये गये बयान के अनुसार 2008 से पूर्व मण्डी सचिव के पास हस्तांतरण सम्बंधित अधिकार निहित है, से सम्बंधित दस्तावेज प्रस्तुत करें। जिलाधिकारी के निर्णय से आड़तियों में खुशी की लहर आ गयी, उन्होंने जिलाधिकारी की वाह—वाही करते हुए तालियां बजाई, जिससे पूरा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। प्रत्येक व्यापारी जिलाधिकारी की तारीफ करने में नहीं चूक रहा था। बैठक में सिटी मजिस्ट्रेट डॉ.सन्तोष कुमार उपाध्याय, आईएएस अयान जैन, जिला सूचना अधिकारी योगेन्द्र प्रताप सिंह सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button