लेटेस्टशहर

मयूर विहार में सचिन मनचंदा फाउंडेशन ने बाढ़ पीड़ितों के लिए चलाया फूड ड्राइव

पूर्वी दिल्ली। सचिन मनचंदा फाउंडेशन ने मयूर विहार में एक फूड ड्राइव अभियान का आयोजन किया। जिसका उद्देश्य पूर्वी दिल्ली, नोएडा और आसपास के एरिया के बाढ़ पीड़ितों की सहायता करना था। इस आयोजन के माध्यम से फाउंडेशन ने समाज की सेवा करने के लिए अपनी अटूट प्रतिबद्धता प्रदर्शित की। दिल्ली एनसीआर में विनाशकारी बाढ़ संकट से उबरने के लिए के फाउंडेशन ने सड़कों पर शरण लेने के लिए मजबूर गरीब व्यक्तियों को सहायता प्रदान करने के लिए आगे कदम बढ़ाया। इसके अलावा सीडब्ल्यूजी और अक्षरधाम के पीछे भी शिविर लगाए गए। आने वाले दिनों में भी ऐसे आयोजन विभिन्न स्थानों पर किए जायेंगे। दिल्ली एनसीआर में सचिन मनचंदा फाऊंडेशन टीम ने बाढ़ पीड़ितों की पीड़ा को दूर करने के उद्देश्य से पौष्टिक भोजन तैयार करने और वितरित करने के लिए अथक प्रयास किया। सचिन मनचंदा फाउंडेशन के ट्रस्टी सचिन मनचंदा ने कहा, “हम दृढ़ता से मानते हैं कि समाज की सेवा करना एक जिम्मेदारी है जिसे हमें कभी भी मौका नहीं चूकना चाहिए। हम विपदा के मौके पर पूरी तरह लोगों के साथ हैं। एक बड़ी आबादी हमारे आसपास के लोग बेघर हो गए हैं। हमारी समर्पित टीम ने बाढ़ पीड़ितों को सहायता प्रदान करने के लिए अथक प्रयास किया है और इस आपदा से उबरने तक हम उनके साथ खड़े रहेंगे। फाउंडेशन समाज की सेवा के लिए समर्पित है और दिल्ली में बाढ़ संकट से प्रभावित लोगों को निरंतर सहायता प्रदान करने के लिए तैयार है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button